
छात्रों ने युवक को घेरकर पीटा
देवरिया : राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो बनाने की बात से नाराज कुछ छात्रों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक से कथित तौर पर जबरन ‘सॉरी’ भी बुलवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और सदर कोतवाली में आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
देवरिया में वीडियो बनाने को लेकर छात्रों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।@DeoriaPolice #Deoria pic.twitter.com/Pf2bpWeGco
— Dynamite News (@DynamiteNews_) September 13, 2026
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के पास युवक वीडियो बना रहा था। इसी बात को लेकर कुछ छात्रों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूल ड्रेस और सिविल ड्रेस में मौजूद छात्रों ने युवक को घेर लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में कई युवक एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह है कि युवक की पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया गया। वीडियो में युवक पर कथित तौर पर ‘सॉरी’ बोलने का दबाव बनाया जा रहा है। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
अंधेरे में अचानक पलटा पुलिस वाहन और फिर! देवरिया के इस सनसनीखेज एनकाउंटर की पूरी कहानी उड़ा देगी होश
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 13 September 2026, 6:26 PM IST
Topics : crime news Deoria News fir Student Crime