प्रेमी से शादी की जिद में फिर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

बस्ती में प्रेम विवाह की जिद उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब 18 वर्षीय युवती दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती घंटों तक टावर के ऊपर बैठी रही और प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 May 2026, 5:37 PM IST
google-preferred

Basti: बस्ती में प्रेम विवाह की जिद को लेकर एक युवती दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घटना रुधौली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय नाजिया बेगम अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा कला गांव निवासी रहमत अली की पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संतकबीर नगर जिले के बेलवा सिंगर गांव निवासी युवक मेहताब से प्रेम विवाह करना चाहती है।

मौके पर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, महिला थाना प्रभारी निधि यादव और प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

वीडियो कॉल पर प्रेमी बात कराई

इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे युवती के प्रेमी के गांव बेलवा सिंगर पहुंचे और वहां से प्रेमी मेहताब के पिता बरकत अली तथा उसके चाचा को साथ लेकर आए। बाद में युवती की वीडियो कॉल के जरिए प्रेमी और उसके परिजनों से बात कराई गई। परिवार की ओर से विवाह का आश्वासन मिलने के बाद युवती किसी तरह टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई।

घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि युवती लगातार दूसरी बार अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

पहले भी चढी थी युवती

बताया जा रहा है कि इससे पहले 12 मई को भी युवती पड़िया चौराहा मोबाइल टावर पर करीब पांच घंटे तक चढ़ी रही थी। उस समय भी प्रशासन ने प्रेमी से फोन पर बात करवाकर उसे नीचे उतरवाया था।

Location :  Basti

Published :  17 May 2026, 5:31 PM IST

Advertisement