मुंडन संस्कार में गया युवक अचानक हुआ लापता, तलाश में उतरी NDRF टीम

बलिया से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के गोपालपुर घाट (कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास) पर गुरुवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 4:13 PM IST

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के गोपालपुर घाट (कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास) पर गुरुवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक युवक की तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं युवक के डूबने की खबर मिलते ही उसके ननिहाल में मातम छा गया और सदमे में उसकी नानी की भी मौत हो गई।

24 घंटे… 3 कत्ल… और फिर एनकाउंटर! चंदौली का ‘साइको किलर’ आखिर कैसे बना पूरे यूपी में दहशत का नाम?

विकास स्नान करने के लिए गंगा में उतरा

जानकारी के अनुसार दलपतपुर निवासी विकास कुमार यादव (19) पुत्र अमरनाथ यादव अपने मामा प्रधान प्रमोद यादव के घर हेमंतपुर में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को हेमंतपुर से ही एक बर्मा परिवार का मुंडन संस्कार कार्यक्रम दुबेछपरा गोपालपुर गंगा घाट पर आया था, जिसमें विकास भी शामिल होने गया था।
बताया जा रहा है कि मुंडन संस्कार के दौरान विकास स्नान करने के लिए गंगा में उतरा, तभी वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ससुराल वालों की मांग थी AC, बाइक और कैश; न मिलने पर बहू को किया प्रताड़ित, संदिग्ध हालात में मौत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बैरिया संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम, नायब तहसीलदार दीपक सिंह तथा बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से अमरनाथ चौधरी समेत तीन गोताखोरों को कई बार नदी में उतारा गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था। इस बाबत एसडीएम बैरिया और क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रेवती के अतिरिक्त गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम को भी बुलाने के लिए सूचना भेज दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Baliya

Published :  14 May 2026, 4:13 PM IST