बचपन में किताब की जगह हाथों में थमा दी नशे की पुड़िया, नोएडा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सत्तो ने बनाया तस्करी का अड्डा

नोएडा के कुलेसरा इलाके से कथित तौर पर बच्चों के जरिए गांजे की पुड़िया बिकवाने का वीडियो सामने आया है। दावा है कि यह गतिविधि कुलेसरा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों और मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 September 2026, 8:26 PM IST

Noida News: जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आते हैं तो दावा करते है कि अब प्रदेश में क्राइम कंट्रोल हो चुका है। पुलिस अपना काम बेहतर तरीके से कर रही है, लेकिन इस बार नोएडा पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। जिस बचपन में हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में बच्चे से गांजे की तस्करी करवाई जा रही है। मानो कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला सत्तो अब गांजे की तस्करी की कुख्यात बनती जा रही है। क्योंकि वह बच्चे से गांजे की तस्करी करवा रही है। बड़ी बात यह है कि यह सब पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है।

कहां का वीडियो है?

डाइनामाइट न्यूज़ को एक वीडियो मिला है, यह वीडियो गौतमबुद्ध नगर के सेंट्रल नोएडा जोन में स्थित इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र का है। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में कुलेसरा पुलिस चौकी पड़ती है, जहां से चंद कदमों की दूरी पर नशे का काला धंधा चल रहा है। सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी गांजे की पुड़िया बेच रहे हैं। जहां पर यह धंधा चल रहा है, वहां से पुलिस चौकी की दूरी कुल 5 मिनट की पैदल-पैदल है। उसके बावजूद भी पुलिस चौकी में बैठे चौकी इंचार्ज और तमाम पुलिस वालों ने आंखें बंद की गई है। सवाल खड़ा होता है कि पुलिस वाले कहां सोए हुए हैं?

पुलिस ने अब तक एक्शन क्यों नहीं लिया?

डाइनामाइट न्यूज़ के सूत्रों का कहना है कि कुलेसरा गांव में लंबे समय से नशे की तस्करी हो रही है, लेकिन पुलिस इसको रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सवाल खड़ा होता है कि जिस उम्र में मासूम के हाथ में किताब होनी चाहिए, उस उम्र में बच्चे के हाथ में नशे की पुड़िया किसने दी? सवाल है कि क्या आरोपी लोग नशे की तस्करी करने वालों से नहीं डरते है, क्योंकि बच्चों से नशे की तस्करी करवाई जा रही है। वीडियो में जो महिला दिख रही है, उसका नाम सत्तो है। जो कुलेसरा गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि सत्तो के साथ उसका पूरा परिवार गांजे की तस्करी करता है। स्थानीय पुलिस इसलिए सवालों में है, क्योंकि यह सब काला धंधा कुलेसरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है।

Location :  Noida

Published :  29 September 2026, 8:26 PM IST