हर रात पति को बीवी करती थी खुश, फिर भी भाभी के साथ मारता था मुंह, विरोध किया तो मुजफ्फरनगर में हो गया कांड

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में महिला मोहसीना की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी विवाद में पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा बरामद किया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 September 2026, 4:42 PM IST

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जिस पति के साथ महिला ने 13 साल पहले शादी की थी, उसी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी, जिसके चलते पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पति और महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

तावली गांव में हुई थी महिला की हत्या

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली का है। बीते 30 अगस्त को हरसौली निवासी नदीम ने शाहपुर थाने में अपनी बहन मोहसीना की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। नदीम ने बताया कि मोहसीना की शादी करीब 13 साल पहले तावली निवासी राशिद पुत्र अय्यूब से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

भाभी से संबंधों का पत्नी करती थी विरोध

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति राशिद के अपनी भाभी से कथित अवैध संबंध थे। मोहसीना इन संबंधों का विरोध करती थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते राशिद ने अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ मिलकर मोहसीना को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को राशिद मोहसीना को अपने साथ ससुराल लेकर गया था। आरोप है कि रात के समय राशिद, उसके भाई मतलूब, कल्लू, आस मोहम्मद और साजिदा पत्नी कल्लू ने मिलकर मोहसीना की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को घर में छोड़कर फरार हो गए।

पति और भाई गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राशिद और उसके भाई आस मोहम्मद को शामली बाइपास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चालान कर दिया गया।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  2 September 2026, 4:42 PM IST