
मिसेज यूपी
Lakhimpur: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई। यहां चॉक और किताबों के बीच रहने वाली शिक्षिका ने जिले का नाम रोशन किया। लखीमपुर की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने लखनऊ में आयोजित मिसेज यूपी 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
गुलशरण मिश्रा पेशे से शिक्षिका
जानकारी के मुताबिक, राजापुर कोठी नंबर एक काशीनगर निवासी गुलशरण मिश्रा पेशे से शिक्षिका हैं और लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। वहीं वह अमित मिश्रा की पत्नी हैं, और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अवधेश मिश्रा की बहु हैं।
CBSE Board Exam 2026: क्या 14 अप्रैल को आएगा 10वीं का रिजल्ट? जानें बोर्ड की तैयारी और ताजा अपडेट
प्रतिभा किसी एक मंच की मोहताज नहीं
यह सफलता अचानक नहीं मिली बल्कि इससे पहले गुलशरण को वर्ष 2015 में मिसेज लखीमपुर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब गुलशरण ने प्रदेश स्तर पर जीत हासिल कर यह साबित कर दी है कि प्रतिभा किसी एक मंच की मोहताज नहीं होती है।
महिलाओं और छात्राओं के लिए प्रेरणा
यूपी के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागी शामिल हुए। इसी बीच गुलशरण ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों का दिल जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। गुलशरण मिश्रा अब जिले में शिक्षण के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने वाली शिक्षिका गुलशरण मिश्रा अब जिले की महिलाओं और छात्राओं के लिए प्रेरणा बनी।
Location : Lakhimpur
Published : 10 April 2026, 3:32 PM IST
Topics : Gulsharan Lakhimpur News Latest News UP News