
विदेशी भाभी सीमा हैदर
ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा क्षेत्र में एक अजीब और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जब सीमा हैदर के घर में एक अजनबी शख्स घुस आया और जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने ऐसी जानकारी दी है, जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब सीमा और उनके परिवारवाले अपने सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थे। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब फिर गरमाया मामला
सीमा हैदर, जिनकी कहानी पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रही है। पाकिस्तान से भारत आई थीं और उन्होंने यहां ग्रेटर नोएडा के निवासी सचिन मीणा से प्रेम विवाह किया। उनके और सचिन के बीच का प्रेम कहानी सोशल मीडिया और मीडिया में खूब चर्चा में रही। अब, इस ताजे हमले के बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा दोनों ही फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
सीमा की हत्या का प्रयास!
घटना के बारे में जानकारी देते हुए रबूपुरा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजरात के सुरेंद्र नगर से आया था और उसने बस पकड़कर रबूपुरा तक का सफर तय किया। जब वह सीमा हैदर के घर पहुंचा, तो दरवाजा बंद था। आरोपी ने दरवाजे पर लात मारी और बाद में सीमा ने दरवाजा खोला। आरोपी ने सीधे सीमा के गले को दबाने की कोशिश की और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। इस दौरान सीमा की चीख-पुकार सुनकर परिवार और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने दी ख़ुफ़िया जानकारी
पुलिस ने जब जांच की तो सबसे बड़ी जानकारी हाथ लगी। पुलिस को पता चला है कि आरोपी तो सीमा और सचिन का फैंस है। वह उनकी सभी वीडियोस को देखता है। जांच में पता चला है कि आरोपी काफी समय से सीमा हैदर को फॉलो कर रहा है।
कौन है आरोपी?
आरोपी की पहचान तेजस के रूप में हुई, जो गुजरात के सुरेंद्र नगर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कहना है कि सीमा हैदर ने उस पर "काला जादू" करवाया था। जिसके चलते वह उसे मारने आया था। प्राथमिक जांच में आरोपी मानसिक रोगी नजर आता है। पुलिस अब उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।
सीमा हैदर कैसे भारत आई?
गौरतलब है कि सीमा हैदर ने 2023 में पाकिस्तान से वाया नेपाल होते हुए भारत प्रवेश किया था। उनका दावा था कि पबजी खेलते हुए उन्हें सचिन मीणा से प्रेम हो गया और दोनों ने बाद में शादी कर ली। इस प्रेम कहानी ने देशभर में चर्चा का माहौल बना दिया था। अब इस ताजे हमले के बाद सीमा हैदर के जीवन की यह कहानी एक और मोड़ पर पहुंच गई है।
Location : Greater Noida
Published : 4 May 2025, 12:17 PM IST
Topics : Greater Noida Pakistani Bhabhi Seema Haider