सुलतानपुर में बारात आए तीन सगे भाइयों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटकर किया घायल

बल्दीराय थाना क्षेत्र में बारात के दौरान निकाह को लेकर हुआ विवाद हमलावरों ने तीनों भाईयों पर जानलेवा हमला किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह क्या है आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 10:58 AM IST

Sultanpur: बल्दीराय थाना क्षेत्र में बारात के दौरान निकाह को लेकर हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया। गुरुवार रात तीन सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीनों भाई घायल हो गए। घटना पारा बाजार के नटौली मोड़ की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान पारा बाजार निवासी शौकत के बेटे बसारत (35), अकबर (30) और नदीम (25) के रूप में हुई है। आरोप है कि कार से आए कुछ लोगों ने तीनों भाइयों को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़े- Raebareli Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

बारात में शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, पारा बाजार से एक बारात अयोध्या जिले के सिधौना गांव गई थी। बारात में निकाह को लेकर कुछ युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार रात तीनों भाइयों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश ने ले लिया हमले का रुप( image: Dynamite news)

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन

हमले के दौरान घायलों की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। परिजनों ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, मां-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर बल्दीराय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।

Location :  sultanpur

Published :  13 November 2026, 10:54 AM IST