बिजनौर में शादी की खुशिया मातम में बदली, बीच सड़क पर मची चीख-पुकार

यूपी के बिजनौर में बुधवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गयी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 March 2026, 6:04 AM IST

Bijnor: यूपी के बिजनौर में एक परिवार की शादी की खुशियां दुखों में बदल गयी। बुधवार को शादी के लिए जा रहे बारातियों की बस की नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। बस में सवार गांव समीपुर निवासी 12 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के गांव समीपुर से गोविंद सिंह के पुत्र की बारात रात करीब 10:30 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद गांव से लगभग चार-पांच किलोमीटर के फासले पर गांव किशनपुर क्षेत्र में रायपुर दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बरातियों में चीख-पुकार मच गई। कई बरातियों को गंभीर चोटें आईं।

Jammu and Kashmir: पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोलीबारी, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी

सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

Bureaucracy News: आईएएस अफसर Abhishek Prakash बहाल, मिलेगी ये जिम्मेदारी

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 March 2026, 6:04 AM IST