
विश्व हाथ स्वच्छता दिवस
Gorakhpur: गोरखपुर All India Institute of Medical Sciences Gorakhpur में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस उत्साह, जागरूकता और सहभागिता के साथ मनाया गया। हॉस्पिटल इन्फेक्शन कंट्रोल कमेटी (HICC) एवं सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
क्या है पूरी खबर?
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ Dr. Vibha Dutta रहीं। उन्होंने कहा कि हाथ स्वच्छता स्वास्थ्य-सेवा से जुड़े संक्रमणों को रोकने का सबसे सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Action Saves Lives” को रेखांकित करते हुए कहा कि सही समय पर और सही तकनीक से हाथों की सफाई करना मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
“फाइव मोमेंट्स ऑफ हैंड हाइजीन
उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्ताने (ग्लव्स) कभी भी हाथ स्वच्छता का विकल्प नहीं हो सकते। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को “फाइव मोमेंट्स ऑफ हैंड हाइजीन” का कड़ाई से पालन करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने में भी हाथ स्वच्छता की अहम भूमिका पर जोर दिया।
सत्ता पलटी पश्चिम बंगाल में, हड़कंप मचा ढाका में
इस अवसर पर आयोजित सीएमई (Continuing Medical Education) में एमबीबीएस, नर्सिंग तथा विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, स्किट और ई-पोस्टर प्रस्तुति जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
Gorakhpur Police: धर्मशाला तिराहा पर लगेगा जाम तो बजेगा डंडा, जानिए ये नियम
आयोजन समिति में डॉ. शिखा सेठ, डॉ. अतुल आर. रुकडीकर, डॉ. अरूप मोहंती, डॉ. स्मृति श्रीवास्तव, सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थी, इन्फेक्शन कंट्रोल नर्सेस एवं अन्य स्टाफ सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन और हाई टी के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि संक्रमण नियंत्रण की दिशा में एक सशक्त संदेश भी देता है कि छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।
Location : गोरखपुर
Published : 5 May 2026, 8:36 PM IST