
विनय कटियार (Img : Google)
Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सियासत भी पूरी तरह गर्म हो गई है। पूर्व भाजपा सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल विनय कटियार ने ऐसा बयान दिया है। जिसने पूरे मामले को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। कटियार ने दावा किया कि मंदिर में चढ़ावे के गबन के शुरुआती तथ्य सामने आ चुके हैं और जांच आगे बढ़ने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत कुछ अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर बनी हुई है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान विनय कटियार ने दावा किया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई है। उनके मुताबिक देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और पूछा कि आगे क्या हो सकता है। कटियार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और उचित कार्रवाई होगी।
विनय कटियार ने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे के पैसों का गबन हुआ है और इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा और विनोद राव का नाम लेते हुए कहा कि फिलहाल वे कार्रवाई से बचे हुए हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राम मंदिर चोरी केस में अब खुलने वाला है सबसे बड़ा राज, पुलिस पहुंची उस ठिकाने पर
कटियार ने कहा कि कुछ समय पहले चंपत राय उनके घर के पीछे रहने आए थे। उस समय उन्होंने उन्हें कारसेवकपुरम जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। कटियार ने दावा किया कि तभी उन्हें लगा था कि आगे चलकर परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं रहेंगी। वहीं उन्होंने विनोद राव पर भी तीखा हमला बोलते हुए उनके कामकाज पर सवाल उठाए। अनिल मिश्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वह सीधे स्वभाव के व्यक्ति हैं, लेकिन गलत परिस्थितियों में फंस गए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी पहले इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की जरूरत जता चुके हैं। अब सभी की नजर एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Location : Ayodhya
Published : 3 July 2026, 2:24 PM IST
Topics : ayodhya news bjp Champat Rai Ram Mandir Vinay Katiyar