Etah: एटा पुलिस ने ऑपरेशन जागृति 5.0 के तहत टीन एज और एलोपमेंट की रोकथाम के लिए 10 दिवसीय विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया। यह अभियान एडीजी ज़ोन आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और एसएसपी श्याम नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किशोरों और उनके अभिभावकों को जागरूक करना और टीन एज से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क करना है।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अभिभावकों और किशोरों से सीधे संवाद किया। टीमों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, ऑनलाइन मित्रता, गलत संगति और जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों के नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।

Location : Etah
Published : 19 December 2025, 7:41 PM IST