
सुदिति ग्लोबल एकेडमी की प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए हई भावुक (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: मैनपुरी में चर्चित वंश कश्यप मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। घटना के नौ महीने बीत जाने के बाद इस प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां एक तरफ न्याय की मांग को लेकर पीड़ित माता-पिता धरने पर बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने पहली बार मीडिया के सामने आकर खुलकर अपना पक्ष रखा है। इस नए घटनाक्रम ने मामले को एक नई दिशा दे दी है।
मृतक छात्र वंश कश्यप के पिता केशव कश्यप अपने बेटे को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस पूरी घटना में सुदिति ग्लोबल एकेडमी से जुड़े लोगों की संदिग्ध भूमिका रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मौत के सच और न्याय का इंतजार है।
पहले जला दी थी सपनों की बाइक, फिर अंधेरी रात में 1 बजे लिया ऐसा खौफनाक बदला कि कांप उठा पटना
दूसरी ओर, सुदिति ग्लोबल एकेडमी की प्रिंसिपल कुसुम मोहन ने एक प्रेस वार्ता कर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने अपने पति डॉ. राममोहन और बेटे लव मोहन को पूरी तरह बेगुनाह बताया है। भावुक होते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि वंश कश्यप की दुखद मौत महज एक हादसा थी और उनके परिवार को इस गंभीर मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है।
प्रिंसिपल कुसुम मोहन ने अपनी बात के समर्थन में घटना के दिन का हवाला देते हुए सफाई दी। उनके मुताबिक, घटना वाले दिन उनके पति डॉ राममोहन रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोट (स्पाइनल इंजरी) के कारण पूरी तरह बेड रेस्ट पर थे। वहीं, उनका बेटा लव मोहन अपने कार्यालय में मौजूद था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास उस दिन के तमाम सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने मीडिया के सामने सार्वजनिक कर दिया है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
एक तरफ जहां प्रिंसिपल ने वंश के माता-पिता के दुख के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्कूल प्रशासन भी इस हृदयविदारक घटना से बेहद आहत है, वहीं उन्होंने अपने परिवार पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया।
अब इस मामले में दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस की जांच और मीडिया के सामने आए सीसीटीवी फुटेज की भूमिका बेहदहम हो गई है। पुलिस की निष्पक्ष और गहन जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस दर्दनाक घटना की वास्तविक सच्चाई क्या है।
Location : Mainpuri
Published : 9 September 2026, 10:49 AM IST
Topics : Mainpuri Police Investigation mainpuri news Principal Kusum Mohan Suditi Global Academy Vansh Kashyap Death Case