
मुजफ्फरनगर एक्सीडेंट
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना छपार थाना क्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सिसौना कट के पास स्थित पूजा होटल के निकट हुई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तीनों बाइक सवार मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और संभलने का मौका भी नहीं मिला। इसके बाद ट्रक का पिछला हिस्सा उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी और छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले यातायात व्यवस्था संभाली, क्योंकि दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक पहचान पत्र बरामद हुआ है, जिस पर संदीप नाम दर्ज है। साथ ही एक थैले में नाई के काम में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है। बाइक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रामपुर कुंडाल गांव से संबंधित के रूप में हुई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी हुई
Location : Muzaffarnagar
Published : 6 June 2026, 12:31 PM IST