मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को रौंदा
छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद हाईवे पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।