हिंदी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2026 तक आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में OTR की अनिवार्यता, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ दी गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस, रक्षी पीएसीसी/सशस्त्र पुलिस, रक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर जैसे 32,679 पदों पर भर्ती के लिए है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 30 जनवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
• आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)- 10,469 पद
• आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष)- 15,131 पद
• आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)- 1,341 पद
• महिला बटालियन (महिला)- 2,282 पद
• आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)- 71 पद
• जेल वार्डर (पुरुष)- 3,279 पद
• जेल वार्डर (महिला)- 106 पद
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को OTR की प्रक्रिया upprpb.in पोर्टल पर करनी होगी। इसके बाद, उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 है।
• सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹500
• अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): ₹400
इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित अधिमानी योग्यता (अतिरिक्त योग्यता) होनी चाहिए।
• DOEACC/NIELIT संस्था से कंप्यूटर में "O" लेवल या इससे उच्च स्तर का प्रमाण-पत्र।
• प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा।
• NCC का "B" प्रमाण-पत्र।
• पुरुष उम्मीदवारों के लिए: आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 जुलाई 2025 के अनुसार)।
• महिला उम्मीदवारों के लिए: आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 जुलाई 2025 के अनुसार)।
1. लिखित परीक्षा- यह पहले चरण में होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति की परीक्षा होगी।
2. दस्तावेज सत्यापन- उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)- उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और शारीरिक मानक की जांच की जाएगी।
4. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)- इसमें दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल होंगे।