
मुरादाबाद में आग का खौफनाक तांडव (Img: X)
Moradabad: कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दूर से ही आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
आग लगने की खबर मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग की गंभीरता को देखते हुए फायरफाइटर्स ने हालात को काबू में करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।
यह भी पढ़ें - Moradabad: रक्षाबंधन की खुशिया मातम में बदली, बाइक समेत नदी में समाया पूरा परिवार
फिलहाल आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं है। फैक्ट्री में किस तरह का काम होता था और किन हालात में आग लगी इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं।
इस खबर को लिखे जाने के समय चीफ फायर ऑफिसर (CFO) राजीव पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे और आग बुझाने के काम की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह काबू में करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें - Moradabad: कटी पतंग के चक्कर में 12 साल के मासूम के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखकर कांप उठे लोग
अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री को हुए नुकसान का सही अंदाजा आग पूरी तरह बुझने के बाद ही लगाया जा सकेगा। प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
Location : Moradabad
Published : 14 September 2026, 12:57 PM IST