चीखों से गूंज उठा चिंदौड़ी मार्ग, मासूमों पर झपटी आफत: मेरठ में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से 10 से ज्यादा घायल

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार चालक मोमिन की तलाश कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 12:25 PM IST

Meerut: मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में करीब 12 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटी बस

जानकारी के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सतवाई की बस बुधवार सुबह बच्चों को लेकर चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क पर पलट गई।

Meerut Theft Case: मालकिन को चाय पिलाई, फिर साफ कर दी तिजोरी! प्रेमी के साथ फरार मेड कानपुर से गिरफ्तार

हादसे के वक्त बस में कई बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में करीब दर्जनभर बच्चों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही रोहटा थाना प्रभारी पूजा पवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सुरूरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल बच्चों को उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल भिजवाया।

Meerut MLC Elections: भाजपा का शानदार प्रदर्शन, शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर फिर खिला कमल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की प्राथमिकता घायल बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना रही। फिलहाल, बच्चों की मौजूदा हालत को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस कर रही जांच

बस चालक की पहचान मोमिन पुत्र यामीन, निवासी गांव सतवाई के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बस तेज गति के कारण पलटी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। साथ ही बस की तकनीकी स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल पुलिस की जांच और घायल बच्चों की स्थिति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Location :  Meerut

Published :  28 October 2026, 12:25 PM IST