कोल्हुई में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई में तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 3:04 PM IST

Maharajganj: उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर के पास से एक हादसे की घटना सामने आ रही है, जहां रविवार को तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। (IMG-DYNAMITE NEWS)

सरहज को साथ लेकर घर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी विनोद अपनी सरहज को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे कोल्हुई क्षेत्र के लालपुर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर संतों के द्वार पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल, लिया आशीर्वाद

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया सीएचसी सेंटर

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंचने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें- क्या हैं BSNL Voice Only Plan के सस्ते रिचार्ज? जानिए किस प्लान में कितनी वैलिडिटी और क्या हैं शर्तें

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस संबंध में एसओ अभय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  8 November 2026, 3:04 PM IST