UP Breaking News Live: प्रदेश की राजनीति, अपराध और प्रशासन की हर बड़ी खबर, पढ़ें सबसे पहले

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 September 2026 , 11:49 AM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Sep 2026 11:49 AM (IST)

      Mirzapur Action: कांस्टेबल के आरोप निकले बेबुनियाद, सस्पेंड

      मिर्जापुर के विंध्याचल थाने में तैनात कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। कांस्टेबल ने थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह पर छुट्टी नहीं देने से बेटे के इलाज में दिक्कत का आरोप लगाया था। जांच में आरोप तथ्यहीन पाए गए। परिवार से बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई।

    • 10 Sep 2026 11:49 AM (IST)

      Mirzapur Jio Tower: तीन महीने से इंटरनेट सेवा ठप

      मिर्जापुर के कोन ब्लॉक के श्री पट्टी गांव में जियो टावर करीब तीन महीने से बंद है। ग्रामीणों के मुताबिक इंटरनेट और यूपीआई लेनदेन प्रभावित हैं। बिजली कटौती के दौरान इमरजेंसी पावर व्यवस्था भी चालू नहीं होने का आरोप है। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही और डीजल आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।

    • 10 Sep 2026 11:48 AM (IST)

      Amethi Death: सड़क किनारे मिला युवक का शव

      अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में जामो-भादर मार्ग पर सिकरी भार गांव के पास झाड़ी में 32 वर्षीय सोनू कश्यप का शव मिला। पास में बाइक भी बरामद हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

    • 10 Sep 2026 10:58 AM (IST)

      Sultanpur Land Case: करोड़ों की जमीन पर कोर्ट में अर्जी

      सुलतानपुर में करोड़ों की जमीन के कथित गलत नामांतरण और अगले दिन बैनामा कराने के मामले में सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई है। नायब तहसीलदार रूबी यादव, उपनिबंधक आदित्य प्रताप जायसवाल समेत नौ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

    • 10 Sep 2026 10:58 AM (IST)

      Sultanpur Medical College: नवजात मौत पर हाईकोर्ट सख्त

      सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि नए मेडिकल कॉलेजों में प्रसव के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजनयुक्त बेड और विशेषज्ञ चिकित्सक क्यों उपलब्ध नहीं हैं।

    • 10 Sep 2026 10:57 AM (IST)

      Deoria Gas Crisis: 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

      देवरिया के रुद्रपुर स्थित सुनीता इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। आरोप है कि बुकिंग के करीब 15 दिन बाद भी गैस नहीं मिल रही। उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं। एजेंसी की ओर से गाड़ी नहीं आने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

    • 10 Sep 2026 10:55 AM (IST)

      Ballia Meeting: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

      बलिया में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक हुई। संगठन मजबूत करने और पत्रकार सदस्यों की समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सदस्यों से समस्याएं लिखित रूप में देने को कहा। प्राप्त मामलों पर संबंधित स्तर से शीघ्र कार्रवाई कर समाधान कराने का भरोसा दिया गया।

    • 10 Sep 2026 10:27 AM (IST)

      Ballia News: दिव्यांग फरियादियों को अधिकारी का इंतजार

      बलिया में प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के समय से कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं। गाजीपुर का भी प्रभार होने से बलिया में सोमवार, मंगलवार और बुधवार उपस्थिति निर्धारित है। आरोप है कि समय पर अधिकारी के नहीं पहुंचने से दिव्यांग फरियादी घंटों इंतजार करते हैं और बिना सुनवाई लौटने को मजबूर हैं।

    • 10 Sep 2026 10:26 AM (IST)

      Raebareli Death: लापता युवती का नदी में मिला शव

      रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के बहरामपुर गांव से 31 अगस्त को लापता 20 वर्षीय दिव्या प्रजापति का शव आज पास की नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी थी। शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    • 10 Sep 2026 10:25 AM (IST)

      Raebareli Accident: पारिवारिक कलह में ट्रेन के सामने कूदा युवक

      रायबरेली के लालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा टाला। घायल अजय सरोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

    • 10 Sep 2026 10:24 AM (IST)

      Raebareli Protest: बिजली संकट पर बच्चों ने सड़क जाम किया

      रायबरेली के बछरावां स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शेषपुर समोधा में बिजली न आने से बच्चों ने सड़क जाम कर दिया। सैकड़ों छात्र किताबें छोड़कर सड़क पर उतरे और बाबू बृजेश प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए। बच्चे डीएम से मिलने की मांग करते रहे। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार, एसडीएम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

    • 10 Sep 2026 10:22 AM (IST)

      Maharajganj Alert: सड़क किनारे झुके बिजली के खंभे

      महराजगंज के धानी ब्लॉक में बृजमनगंज मुख्य मार्ग पर करखी गांव के पास कई बिजली के खंभे खतरनाक तरीके से झुक गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पोल इसी हालत में हैं, लेकिन बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है।

    • 10 Sep 2026 10:21 AM (IST)

      Mirzapur Encounter: दो शातिर स्नैचर मुठभेड़ में गिरफ्तार

      मिर्जापुर के कोतवाली कटरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जान्हवी तिराहे पर रोकने पर दोनों बाइक सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। दोनों भदोही और सोनभद्र के बताए गए हैं।

    • 10 Sep 2026 10:20 AM (IST)

      Chandauli Politics: किसानों के मुआवजे पर वीरेंद्र सिंह का हमला

      चंदौली में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों के मुआवजे को लेकर बीजेपी और सीएम योगी पर हमला बोला। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सांसद ने मुख्यमंत्री के नाम पत्रक प्रशासन को सौंपा। उन्होंने विंध्य परियोजना प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, जलमग्न फसलों के लिए पैकेज और बंद विद्यालयों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया।

    • 10 Sep 2026 10:18 AM (IST)

      Hamirpur Viral Video: बस संचालकों की दबंगई का वीडियो वायरल

      हमीरपुर के सदर बस स्टैंड रोड पर प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टिकट लेने के बावजूद सीट न मिलने पर विवाद के बाद कुछ लोग सवारी से मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोप है कि लोहे की रॉड से भी हमला किया गया। घटना का वीडियो राहगीर ने बनाया।

    • 10 Sep 2026 10:17 AM (IST)

      Muzaffarnagar Dispute: विश्वकर्मा शोभायात्रा की अनुमति पर घमासान

      मुजफ्फरनगर में 17 सितंबर को प्रस्तावित भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा की अनुमति को लेकर समाज के दो गुट आमने-सामने हैं। जगदीश पांचाल पक्ष ने अपने नाम से अनुमति मांगी और मुकेश धीमान पक्ष पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। वहीं धीमान पक्ष ने परंपरागत विश्वकर्मा चौक समिति के नाम से अनुमति जारी करने की मांग की है।

Location :  Lucknow

Published :  10 September 2026, 10:14 AM IST