एक झटके में उजड़ गई पिता और तीन बेटियों की दुनिया, कानपुर में कच्चे मकान के मलबे में दफन हुईं खुशियां

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित हिरनी गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 September 2026, 1:37 PM IST

Kanpur: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह एक परिवार पर अचानक आफत टूट पड़ी। कच्चा मकान अचानक ढह गया और उसके अंदर मौजूद परिवार के लोग मलबे में दब गए। हादसे में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक हिरनी गांव निवासी मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे उनकी चार बेटियां काजल, नीतू, माया और पल्लवी थीं। रविवार सुबह परिवार के लोग मकान में मौजूद थे, इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर नीचे आ गया कुछ ही पल में पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

यह भी पढ़ें - Kanpur Murder: कानपुर की हाई-सिक्योरिटी सोसाइटी में मिला खून से लथपथ मिला शव; मौके पर पुलिस

मकान गिरते ही आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए मलबा हटाने का काम शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें - Kanpur: एनआरआई सिटी के पास दिखा मगरमच्छ, गाड़ियों से रुककर वीडियो बनाते नजर आए लोग

आनन-फानन में हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी पतारा में डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए पुलिस की मौजूदगी में राहत और बचाव का काम किया गया।

मजदूरी कर परिवार पालते थे मुकेश

मुकेश मजदूरी करके अपनी चार बेटियों और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अचानक मकान गिरने से परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Location :  Kanpur

Published :  6 September 2026, 1:34 PM IST