हाथ-पैर बांध, मुंह में ठूंसा कपड़ा: 63 वर्षीय बुजुर्ग मां से हैवानियत की हदें की पार, जानिए हाथरस की रूह कंपा देने वाली खबर

हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड स्थित एक गांव में कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। 63 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 August 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

Hathras: सिकंदराराऊ कोतवाली इलाके में मां-बेटे के रिश्ते की पवित्रता को तार-तार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एटा रोड पर स्थित एक गांव में 63 साल की एक महिला ने अपने बड़े बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के छोटे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 27 अगस्त की रात को हुई। थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता के छोटे बेटे ने बताया कि रात करीब 9 बजे उसकी मां घर पर सो रही थी। इसी दौरान बड़ा बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा और कथित तौर पर मां के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और जबरदस्ती इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें - Hathras News: ट्रक ने जैसे ही ओवरटेक किया, सामने आ गया डंपर… भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

पीड़िता का मेडिकल कराया गया टेस्ट

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बुजुर्ग महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

छापेमारी के बाद आरोपी गिरफ्तार

तेजी से कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - Hathras Road Accident: रक्षाबंधन से पहले एक ही परिवार में 2 लोगों की मौत, बेटे और पिता की एक साथ उठी अर्थी; हादसे से मचा कोहराम

पिता का हो चुका निधन

बताया जा रहा है कि आरोपी अविवाहित है। परिवार में मां और उसके दो बेटे हैं; आरोपी के पिता का निधन करीब 15 साल पहले हो चुका है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Hathras

Published :  29 August 2026, 5:10 PM IST

Advertisement