जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हरपुर बुदहट पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर में मोबाइल चोर पर शिकंजा
Gorakhpur: जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हरपुर बुदहट पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। थाना हरपुर बुदहट में पंजीकृत मु0अ0स0 001/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त राजाबाबू पुत्र हसन मोहम्मद, निवासी गौरडीह, थाना मिश्रवलिया, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोबाइल फोन बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 दिसंबर 2025 का है। वादी की माता का मोबाइल फोन तथा पर्स में रखी 5,000 रुपये की नकदी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना हरपुर बुदहट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार साक्ष्य संकलन और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
UP News: गोरखपुर में महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, जानें क्या है पूरी खबर?
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजाबाबू पुत्र हसन मोहम्मद बताया गया है, जो सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल यादव तथा हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो…धमकी और अभद्र टिप्पणी, जानें क्या है पूरी खबर?
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।