HBD Akhilesh Yadav: ग्रेटर नोएडा में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- आपने यूपी को दी नई पहचान

आज अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है। पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नए-नए अंदाज में उनका बर्थडे मना रहे हैं। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा में भी पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 July 2025, 6:28 PM IST
google-preferred

Greater Noida News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में केक काटा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के एकत्र होने से हुई। जहां सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के दौरान शुरू की गई प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़े स्थलों जैसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट और सम्राट मिहिर भोज पार्क में पहुंचकर वृक्षारोपण भी किया। इस पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का संबोधन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव मृदुभाषी, दूरदर्शी और जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवा व सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास और डायल 100 जैसी योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचा। इन योजनाओं ने समाज में सामाजिक समरसता और विकास की नई राहें खोलीं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने क्या कहा?

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान समय में वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज हैं। वे सड़क से लेकर संसद तक इन वर्गों के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं को उनकी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। आज अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है। पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नए-नए अंदाज में उनका बर्थडे मना रहे हैं।

Location : 

Published :