देवरिया में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां, खुले वाहनों में ढोया जा रहा कचरा, सड़कों पर बिखर रही गंदगी से लोग बेहाल

देवरिया के नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर बिना ढके वाहनों से कचरा ढोने को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि कचरों के सड़क पर गिरने से दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शहरवासियों ने सुरक्षित और ढके हुए वाहनों से कूड़ा उठाने की मांग की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 June 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

Deoria: नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से एकत्र किए जा रहे कचरे के निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़े को खुले वाहनों में भरकर मुख्य मार्गों से ले जाया जा रहा है, जिससे रास्ते में कचरा गिर रहा है, और पूरे शहर के प्रमुख क्षेत्रो में गंदगी व दुर्गंध फैल रही है।

बिना ढके वाहनों से कचरा परिवहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से एकत्र कचरा को बिना ढके वाहनों में मनमाना तरीके से परिवहन किया जा रहा है। मुख्य सड़कों पर चलते समय कूड़े के टुकड़े उड़कर सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे न केवल शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देवरिया में एक साथ टूटी दो जिंदगियां! पिता-पुत्र ने क्यों चुना मौत का रास्ता? पारिवारिक विवाद ने खोला बड़ा राज

कचरे को सुबह के समय लोडिंग होकर परिवहन हो जाना चाहिए परंतु मनमाना तरीके से कुसमय कचरे की ढुलाई होती है, इसको लेकर शहर के प्रमुख व्यवसायी अधिवक्ता, फरियादी मरीजो के तीमारदार एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कर्मचारी तथा नागरिकों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कूड़ा ढुलाई की व्यवस्था मानकों के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है। खुले में कचरा ले जाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।

स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल

शहरवासियों ने मांग की है कि नगर पालिका कूड़ा ढुलाई के लिए पूरी तरह ढके हुए वाहनों का उपयोग करे तथा परिवहन के दौरान स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

जनता ने दी चेतावनी

अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन देवरिया इस गंभीर समस्या को लेकर कितना संवेदनशील रुख अपनाता है और शहरवासियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाता है।

Location :  deoria

Published :  20 June 2026, 1:16 PM IST

Advertisement