Uttar Pradesh: रायबरेली जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान

जनपद के राणा बेनी माधव बक्श सिंह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले 11 दिनों से खराब पड़ी हुई है। मशीन के कैमरे में खराबी के कारण जांच सुविधा पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध यह सुविधा बंद होने से मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 November 2025, 5:21 PM IST

Raebareli: रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जनपद के राणा बेनी माधव बक्श सिंह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले 11 दिनों से खराब पड़ी हुई है। मशीन के कैमरे में खराबी के कारण जांच सुविधा पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध यह सुविधा बंद होने से मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

मरीजों को हो रही परेशानी

जानकारी के अनुसार अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है जिसके चलते मरोजों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मशीन सप्लायर साइरेक्स कंपनी की लापरवाही से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कई बार कंपनी को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने वादा किया था कि जल्द ही इंजीनियर भेजे जाएंगे, पर 11 दिन बीतने के बावजूद कोई प्रगति नहीं।

अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवस्था की पोल खोल रहा है। जिले में रोजाना दर्जनों मरीज सीटी स्कैन पर निर्भर होते हैं, खासकर दुर्घटना, हृदय रोग और कैंसर जांच के लिए। मशीन ठीक न होने से मरीजों को 2-3 हजार रुपये तक का खर्चा उठाना पड़ रहा है।

रायबरेली पुलिस ने किया सरहानीय काम, बच्चियों के खिले चहरे ; जानें पूरा मामला

स्थानीय निवासी रामू ने शिकायत की कि उनकी पत्नी की जांच के लिए लखनऊ जाना पड़ा। जिला प्रशासन ने कंपनी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन मरीजों का कहना है कि तत्काल समाधान जरूरी है। अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल इस घटना से अस्पताल के बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। 

मरीजों का कहना है कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपना सीटी स्कैन करना पड़ रहा है। कुछ मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं है। तीमारदारों को हर टैस्ट के लिए भागना पड़ रहा है।

Video | Raebareli | एशिया का सबसे बड़ा कुआं! मुगल काल से संबंध, देखिये रायबरेली से खास पड़ताल

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कहना था की सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आई है और अभी अगले तीन दिन तक मशीन खराब ही रहेगी। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद फिर मरीज के सीटी स्कैन शुरू होंगे।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 19 November 2025, 5:21 PM IST