
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।(img-dynamitenews)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ट्रांसयमुना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है, जहां एक आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घर में छिपे आरोपी को भागने का पूरा मौका देते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करनी शुरू करदी। इससे बटेश्वर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।#
आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला ।(img-dynamitenews)
आपको बता दें कि- आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर की रात करीब ढाई बजे राकेश नगर निवासी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और बालाजी नगर के यश चौधरी उर्फ यश जाट उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब बेटे सचिन के साथ दरवाजा खोला तो तीनों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग भी की। दरवाजे की ओट लेकर दोनों ने अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़े- त्योहारों में रेलवे का बड़ा तोहफा: आगरा से दिल्ली और झांसी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
इस बीच उन आरोपियों ने श्यामू यादव के घर पर भी फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस के खोखे मिले हैं। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई थी। इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी की लोकेशन बाह के बिजकौली गांव में मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। सूचना मिली थी कि- वह नगला केहरी सिरसागंज के अपने दोस्तों प्रिंस उर्फ काली यादव व प्रियांशू यादव के जरिये बिजकौली निवासी धर्मेंद्र के घर छिपा हुआ है।
यह भी पढ़े- टाइगर श्रॉफ केस में नया मोड़? मुंबई में दो पिस्तौल और 19 कारतूस के साथ एक आरोपी पकड़ा गया
इस पर ट्रांसयमुना थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार, सर्विलांस टीम नगर जोन, एसओजी और बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज कुमार संयुक्त रूप से धर्मेंद्र के घर पहुंचे। आरोपी विवेक खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जब उसे दबोचने के लिए दौड़ लगाई तो घर पर मौजूद धर्मेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी, बेटा पवन यादव, होराम सिंह के बेटे नीरज, बालकृष्ण उर्फ बॉबी, उसकी पत्नी रीना और दो अन्य महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। आरोप है कि- पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद भी आरोपी पक्ष मारपीट करने में लगा हुआ था। इस बीच छीनाझपटी और हंगामे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Location : Agra
Published : 15 November 2026, 12:39 PM IST
Topics : Agra Agra Arrest UPnews uppolice UPPoliceInvestigation