सावधान! यूपी में ये क्या हो रहा है? ATM के सामने टीना और खाते से पैसे गायब

क्या आप भी एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान एटीएम से जुड़े ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं।जालसाज एटीएम मशीनों पर टीना जैसी चीजें लगाकर लोगों को धोखे में डाल रहे हैं और जैसे ही लोग पैसे निकालने के बाद वहां से हटते हैं, उनके खाते से रकम गायब हो जाती है।

Updated : 9 June 2026, 9:36 PM IST

Baliya: बलिया में एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। जालसाज अब नई चाल चल रहे हैं, जिसमें वे एटीएम मशीन पर पहले से ही धोखाधड़ी का तरीका अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैसे ही ग्राहक पैसे निकालकर वहां से हटते हैं, वैसे ही ठग उनका ट्रांजैक्शन पूरा होते ही पैसा गायब कर देते हैं।

क्या है पूरी घटना?

जब आप एटीएम पर पैसा निकालने जा रहे है तो कृपया सावधान रहे क्योंकि जालसाज पैसा निकालने वाले मुंह पर टीना लगा दे रहे हैं और आप जैसे ही वहां से हट रहे है वैसे ही वह आपका पैसा निकाल ले रहे है।  ऐसी ही घटना मंगलवार को शाह कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर स्थित एसबीआई एटीएम में देखने को मिली, जहां एक दंपत्ति एटीएम से दो हजार रुपया निकला। लेकिन वह निकला नहीं। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके में पहुंची और संबंधित बैंक को सूचना दी। लेकिन बैंक ने सहयोग करने के बजाय जिम्मेदारी से इनकार कर दिया।

UP Crime: शारीरिक संबंध बना लो, बेटा ठीक हो जाएगा…देवरिया में तांत्रिक की शर्मनाक करतूत

घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंचे बैंक के कर्मियों ने एटीएम को खोल पैसे को अंदर किया और संबंधित व्यक्तियों के खाते में पैसा वापस कराया। इस एटीएम पर यह तीसरी घटना है। इसके अलावा चंद्रशेखर नगर स्थित एटीएम पर भी जालसाजों ने इसी तरह घटना को अंजाम दिया।

UP में दामाद के साथ क्यों भाग रहीं सास? वजह कर देगी हैरान

जालसाजों द्वारा घटना को अंजाम

तू डाल -डाल हम पात - पात वाली कहावत... इन दिनों जनपद के एटीएम पर जालसाजों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन साइबर क्राइम को रोकने के लिए तरह-तरह के हाथकंडे अपना रहा है, लेकिन जालसाज उनको चकमा देने में कामयाब हो जा रहे है। जिसका खामियाजा बैंक के खाता धारकों को भुगतना पड़ रहा है।

Location :  Baliya

Published :  9 June 2026, 9:36 PM IST