
रामपुर में एसआईआर सुधार की डेडलाइन समाप्त
Rampur: भारतीय चुनाव आयोग ने देशभर के कई सूबे में मतदाता सूचियां में सुधार के लिए 10 अप्रैल की डेडलाइन तय की थी जो अब पूरी हो चुकी है। कुछ इसी तरह की प्रक्रिया रामपुर में भी अपनाई गई थी जिसमें ढाई लाख मतदाताओं से अधिक नाम सूची से हटाए गए हैं। इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की ओर से मीडिया को ब्रीफ किया गया।
रामपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए इसके बाद उन्होंने बताया कि तय तिथि तक वोटर लिस्ट में सुधार किया गया। इस दौरान ढाई लाख मतदाताओं से अधिक को सूची से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
रामपुर में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों ऐसे हुए गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि अंतिम सूची एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपना नाम जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या मतदेय स्थलों पर देख सकते हैं। ऑनलाइन निरीक्षण जिला वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में एसआई से पहले 17,57,741 मतदाता थे। जो एसआईआर के बाद घटकर 15,41,073 रह गए हैं।
Location : Rampur
Published : 10 April 2026, 3:37 PM IST