
महंगाई और बेरोजगारी के विरोध प्रदर्शन फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब सपा सांसद Ramjilal Suman को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया और उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इस पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। आपको बताते चले कि राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन घोड़ा गाड़ी के जरिए प्रदर्शन करने के लिए जिला मुख्यालय निकल रहे थे।
जिला मुख्यालय पर होना था प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक प्रदर्शन मार्च निकालने का ऐलान किया था। यह उनका पूर्व घोषित कार्यक्रम था। सांसद रामजीलाल सुमन अपने घर से निकालकर इस प्रदर्शन में शामिल होते उससे पहले ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आलाधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए और बाहर ही बैरिकेडिंग कर दी और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर एसीपी हरीपर्वत अनीषा पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं।
पुलिस ने सपा सांसद को किया हाउस अरेस्ट-
भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में होने में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रामजीलाल सुमन अपने घर से निकले तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वही रोक दिया। बेरीकेडिंग कर दी गई जिससे वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगे न बढ़े। पुलिस की इस कार्य शैली से सपा सांसद काफी नाराज दिखाई दिए और एक बार फिर वो अपने रंग में नजर आए। रामजीलाल सुमन और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।
कार से आए मौत के सौदागर… यूपी में बीच सड़क तड़तड़ाईं गोलियां, एक की जान गई, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा
लोकतांत्रिक अधिकारियों का हनन कर रही भाजपा-
सपा सांसद रामजीलाल सुमन का कहना था कि भाजपा सरकार तो संवैधानिक अधिकारों का भी हनन कर रही है। इस देश में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और विरोध करने का अधिकार है लेकिन भाजपा ने ये अधिकार भी छीन लिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण देश प्रदेश कि जनता त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार के पीएम विदेश यात्रा का मजा ले रहे हैं। आलम यह हे कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी जनता की आवाज उठा रही है लेकिन प्रशासन अब उस आवाज को भी दबाने का काम कर रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
Location : Agra
Published : 21 May 2026, 1:54 PM IST
Topics : Agra news MP Ramjilal Suman SP Protest UP Police