मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम एक एमबीबीएस छात्र दीपांशु सैनी की कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब दीपांशु अपनी बाइक लेकर कॉलेज पहुंचे और बाइक पार्किंग को लेकर गार्डों के साथ विवाद हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 February 2026, 3:22 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम एक एमबीबीएस छात्र दीपांशु सैनी की कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब दीपांशु अपनी बाइक लेकर कॉलेज पहुंचे और बाइक पार्किंग को लेकर गार्डों के साथ विवाद हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गार्ड मिलकर छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। इस घटना में दीपांशु को चोटें आई हैं।

छात्रों का विरोध और धरना प्रदर्शन

शनिवार को गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाज़ी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्र शुभम पाठक ने बताया कि गार्ड ने पहले दीपांशु को रोककर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की, इसके बाद सभी गार्डों ने मिलकर छात्र को कई तरह के हथियारों जैसे बेल्ट और वाइपर से पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने भी स्थिति को देख कर कोई तुरंत कार्रवाई नहीं की। छात्रों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों का काम छात्रों की सुरक्षा करना है, न कि उन्हें पीटना।

Black Day: 14 फरवरी क्यों कहा जाता है ‘ब्लैक डे’? जानिए इस दिन की पूरी कहानी

पुलिस कार्रवाई और आश्वासन

इस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। सीओ खतौली, रामाशीष यादव ने बताया कि 13 फरवरी 2026 की रात हुई इस मारपीट की शिकायत पर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके आधार पर आरोपी गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया जनता से संवाद, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश

छात्रों की मांग

छात्रों की मांग है कि घटना में शामिल सभी गार्डों को निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, छात्रों का कहना है कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ गार्ड बदतमीजी न करें। छात्रों ने कॉलेज मैनेजमेंट से लिखित आश्वासन की भी मांग की है ताकि सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

 

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 14 February 2026, 3:22 PM IST