वेतन वृद्धि को लेकर CBG प्लांट में बवाल, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

जनपद के गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम हरपुर में संचालित सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। Indian Oil Corporation Limited द्वारा संचालित इस एथनॉल/सीबीजी प्लांट में वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 April 2026, 7:00 PM IST

Gorakhpur: जनपद के गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम हरपुर में संचालित सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। Indian Oil Corporation Limited द्वारा संचालित इस एथनॉल/सीबीजी प्लांट में वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। अवकाश के दिन भी दर्जनों मजदूर और सुपरवाइजर प्लांट के मुख्य गेट पर जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट का संचालन फिलहाल Solapur Bio Energy Systems द्वारा किया जा रहा है, जिसने नियुक्ति के समय तीन माह के भीतर वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था। लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे नाराज कर्मचारियों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पहले प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी 8 घंटे की शिफ्ट के लिए पीएफ कटौती के बाद लगभग 16,200 रुपये वेतन देती थी, जबकि वर्तमान में उन्हें मात्र 12,200 रुपये ही मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि बाहर से लाए गए कर्मियों को स्थानीय मजदूरों की तुलना में अधिक वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे भेदभाव की भावना गहराती जा रही है।

गोरखपुर में शिक्षक संघ का आक्रोश, शिक्षकों ने दी ये हिदायत

कर्मचारियों ने दी हिदायत

कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो बुधवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि यह केवल वेतन का मुद्दा नहीं, बल्कि सम्मान और समानता की लड़ाई भी है।

हालांकि मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन और गैस फिलिंग कार्य पहले से ही बंद रहा, जिससे किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि यदि हड़ताल जारी रहा तो आने वाले दिनों में उत्पादन पूरी तरह ठप हो सकता है, जिससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Gorakhpur: गोरखपुर के रेती में खूनी संघर्ष, मामूली पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

प्लांट इंचार्ज ने रखा अपना पक्ष

वहीं, प्लांट इंचार्ज बसंत तिवारी ने कंपनी का पक्ष रखते हुए बताया कि प्रबंधन की ओर से 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे अप्रैल से लागू कर मई में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, जबकि स्थानीय कर्मचारियों की कुछ मांगें व्यावहारिक नहीं हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 April 2026, 7:00 PM IST