यूपी वालों ध्यान दें! कल इन 55 जिलों पर मंडरा रहा बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई को 55 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगर आप घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए किन जिलों में मौसम सबसे ज्यादा असर दिखाने वाला है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 July 2026, 7:52 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जुलाई को प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। खासतौर पर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले खेतों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा भी अधिक बताया गया है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-राजस्थान तक अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग की 17 राज्यों को लेकर क्या है चेतावनी

लखनऊ समेत मध्य यूपी में बदलेगा मौसम

राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भी मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है। कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी में भी अलर्ट जारी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी गरज-चमक और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी वाले सावधान! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर… कल इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। यदि बहुत जरूरी न हो तो खराब मौसम के दौरान यात्रा टाल दें।

Location :  Lucknow

Published :  6 July 2026, 7:52 PM IST

Related News

Advertisement