आ गया मानसून! यूपी में मानसून ने ली धांसू एंट्री, इन 30 जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री! 30 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का महा-अलर्ट। 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। अपने जिले का हाल जानने के लिए अभी पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 July 2026, 7:40 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ गया है। महीनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सितम झेल रहे यूपी वासियों को मानसून ने बड़ी राहत दी है। सूबे में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का महा-अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान न सिर्फ झमाझम बारिश होगी, बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जो गर्मी को पूरी तरह रफूचक्कर कर देंगी।

इन 30 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार को यूपी के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने मानसून के आने की तस्दीक कर दी। ललितपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, संत कबीर नगर, बस्ती, श्रावस्ती, हरदोई, बुलंदशहर, रामपुर, झांसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर और पीलीभीत जैसे जिलों में बादलों ने जमकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। लेकिन असली पिक्चर अभी बाकी है।

Gorakhpur: मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले धान की रोपाई को मिली रफ्तार

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के भीतर लखीमपुर खीरी, बहराइच, रामपुर, पीलीभीत, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा समेत प्रदेश के 30 जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के प्रशासन को मुस्तैद रहने और लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून वर्तमान में यूपी के आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जिलों से होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में यह पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा। मानसून के एक्टिव होते ही प्रदेश के पारे में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

हालांकि, राहत के साथ-साथ आफत की भी आशंका है। मौसम विभाग ने सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, महोबा, वाराणसी, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, मेरठ, आगरा और संभल समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की भी गंभीर चेतावनी जारी की है।

Deoria Rainfall: मानसून की पहली बारिश और देवरिया में पानी-पानी, गर्मी के बीच दफ्तर लबालब

जुलाई के पहले हफ्ते में होगी रिकॉर्ड तोड़ बारिश

इस मानसून की एंट्री से ठीक पहले यूपी के कुछ जिलों में गर्मी अपने चरम पर थी। बीते दिनों आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया था, जहां पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बहराइच में मानसून की दस्तक के साथ ही सबसे ज्यादा 104 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, जुलाई का पहला हफ्ता पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते के दौरान यूपी के लगभग सभी अंचलों में रिकॉर्ड तोड़ और भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है, जो किसानों के चेहरे पर भी रौनक ले आएगी।

Location :  Lucknow

Published :  1 July 2026, 7:40 AM IST