हिंदी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आखिर किन इलाकों में हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।
यूपी में बदला मौसम का मिजाज (Img- Internet)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश के 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
अमेठी, अयोध्या, बहराइच, लखनऊ, कानपुर, झांसी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार हैं। इन इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे फसलों और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
आगरा, अलीगढ़, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर जैसे जिलों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Weather Update: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश, आंधी और गर्मी का ताज़ा हाल
प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। ग्रामीण इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुल्तानपुर और वाराणसी में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत जाने देशभर के मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।