
पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
Budaun : जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुरुआत सोमवार से कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच हो गई। पहले ही दिन पुलिस की मुस्तैदी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिला। जहां अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया।
बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने चौराहों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सख्त निगरानी रखी, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया।@budaunpolice… pic.twitter.com/rqSWYFvTHl
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 8, 2026
जिले में तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा का आगाज हो गया है। जो 10 जून तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही मजबूत इंतजाम कर रखे हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
परीक्षा के पहले दिन भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस लाइन चौराहे पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर यातायात को सुचारू रखा गया ताकि किसी भी अभ्यर्थी को आने-जाने में परेशानी न हो।
बदायूँ-बरेली सीमा विवाद में उलझी कार्रवाई, 2 दिन बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने खुद पुलिस लाइन चौराहे का औचक निरीक्षण किया और जाम वाले संभावित प्वाइंट्स की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों ने साफ किया है कि इस परीक्षा में सबसे पहली प्राथमिकता अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता है। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 9 June 2026, 1:53 AM IST