UP News: खराब मौसम और ईंधन की कमी से फजीहत, दिल्ली आने वाली चार फ्लाइट्स वाराणसी डायवर्ट

खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली चार फ्लाइट्स को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 25 May 2025, 5:22 PM IST
google-preferred

वाराणसी: शनिवार देर रात खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं चार फ्लाइट्स को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इन फ्लाइट्स में सवार सैकड़ों यात्रियों को घंटों असुविधा झेलनी पड़ी। अचानक हुई इन इमरजेंसी लैंडिंग्स के चलते बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुंबई-दिल्ली फ्लाइट वाराणसी पहुंची

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2007, जो शनिवार रात 11 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, को रात 1:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन दिल्ली में तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही ईंधन की सीमा भी पास आ रही थी, जिससे विमान को तुरंत वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।

विमान ने आज सुबह 3:10 बजे वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों को करीब एक घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। इसके बाद विमान ने सुबह 4:12 बजे दोबारा उड़ान भरकर दिल्ली की ओर रुख किया।

दुबई-दिल्ली फ्लाइट भी डायवर्ट

इसी तरह दुबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1464 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे की दृश्यता लैंडिंग के लिए पर्याप्त नहीं थी। यह फ्लाइट आज सुबह 3:15 बजे वाराणसी में लैंड हुई।

Flights diverted to Varanasi airport

दुबई-दिल्ली फ्लाइट भी डायवर्ट

केरल और पुणे से दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स भी पहुंचीं वाराणसी

इसके अलावा कोझिकोड (केरल) और पुणे से दिल्ली आने वाली दो अन्य विमानों को भी आपात स्थिति में वाराणसी डायवर्ट किया गया। इन फ्लाइट्स की लैंडिंग से पहले वाराणसी एटीसी और ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया गया था, जिससे चारों विमानों की लैंडिंग सुरक्षित रूप से कराई जा सकी।

यात्रियों को झेलनी पड़ी मुश्किलें

चार विमानों के अचानक एक साथ लैंड करने से वाराणसी एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। न तो यात्रियों को खाने-पीने की पर्याप्त सुविधा मिल पाई और न ही रेस्टिंग स्पेस। कई यात्री देर रात हुई परेशानी के चलते मानसिक और शारीरिक थकावट से परेशान दिखे।

 

Location :  Varanasi

Published :  25 May 2025, 2:30 PM IST

Related News

Advertisement