
यूपी की सभी खबरें पढ़ें एक खबर और क्लिक में (Img: Dynamite News)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
गोरखपुर में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नदी और तालाबों में सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत लोगों को सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुर जनपद में कई सरकारी अध्यापकों के खिलाफ मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया गया। आधा दर्जन टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि 41 अध्यापकों का वेतन रोक दिया या गया। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनगणना कार्य से गायब रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण अध्यापकों के खिलाफ यह कार्रवाई की।
गोरखपुर जनपद में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित एक मिष्ठान की दुकान से बाल श्रम कर रहे नाबालिग बच्चे को मुक्त कराया।
गोरखपुर के गोरखनाथ राजघाट थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राप्ती नदी में नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। नहाने गये तीन बच्चों डूब गये थे, जिनके लेकर रेसक्यू ञपरेशन किया गया। बाद मं एनडीआरएफ ने तीनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया। बच्चों के मौत के खबर से पीड़ितों के घरों में मातम पसर गया।
बरेली में मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पटेल चौक स्थित लोहिया बिहार कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक बैलगाड़ी लेकर पहुंचे। बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल रखी गई थी, वहीं प्रदर्शनकारियों के हाथों में LPG सिलेंडर और स्मार्ट मीटर भी दिखे। बैलगाड़ी पर बाइक से दिया संदेश- अब गाड़ी चलाना भी मुश्किल। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को जनता की सबसे बड़ी परेशानी बताया।
देवरिया में अवैध खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न स्थलों पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान देवरिया बाईपास प्राइवेट लिमिटेड फर्म द्वारा बिना अनुमति अवैध मिट्टी खनन किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए जाने के उपरांत संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। साथ ही फर्म की अनुज्ञा निरस्त किए जाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
कर्नाटक की राजनीति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में बदलाव की अटकलें कई दिनों से जोर पकड़ रही है। अब मंगलवार को दिल्ली में हुए मंथन के बाद मंत्रिमंडल में फरेबदल समेत सीएम पद को लेकर बड़ी खबर मिल रही है।
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव से 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिवार ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। मोबाइल स्विच ऑफ मिलने के बाद परिजन बेहद परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
देवरिया के एक नशा मुक्ति केंद्र में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने केंद्र संचालक पर ओवरडोज दवा देने और लापरवाही का आरोप लगाया है। इससे पहले भी इसी केंद्र में चार दिन पहले एक और युवक की मौत हो चुकी थी।
हमीरपुर की राठ विधानसभा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के समापन कार्यक्रम में राठ कस्बे के नारायण गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है, उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जन-जन तक भेजा जाएगा।
फतेहपुर में मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के समीप एक यार्ड के अंदर भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते यार्ड में खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए और धू-धू कर जलने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को लाठी डंडों से लैस कुछ दबंगों ने एक स्विफ्ट कार पर हमला बोल दिया था। जिसके चलते हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए कार में सवार युवकों की भी जमकर पिटाई की थी। इस दौरान कार में सवार युवकों ने किसी तरह भाग कर जहाँ अपनी जान बचाई तो वही ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस केस में थाना बुढ़ाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ विधिक करवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसमें दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक नामी सोसाइटी की रहने वाली एक नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और उसके साथ इस कदर मारपीट की गई कि उसका गर्भपात हो गया। बताया जाता है कि ससुरालियों ने विवाहिता के कमरे और बाथरूम में गुप्त कैमरे लगा दिए और उसकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद सहित पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
देवरिया जनपद के बेलडाढ़ रोड पर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर एक युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। युवक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। केंद्र चार दिन पहले एक और युवक की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में मृतक की पहचान सदर कोतवाली के राघवनगर के रहने वाले रितेश राव (38) पुत्र स्व. सुरेश राव के रूप में की गई। उसे 11 मई को परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।
दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
दोनों से करीब 27 किलो गांजा भी बरामद
बिलरियागंज पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
बिलरियागंज थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के पैसों को लेकर हुए विवाद में पत्नी समेत अन्य लोगों पर पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया। कासगंज एनकाउंटर मामले से लेकर फर्जी मुठभेड़ों और कथित अपराध तंत्र तक, अखिलेश यादव के बयानों ने सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
हापुड़ में बकरीद से पहले पशु बाजारों में महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। बकरों की कीमतों में करीब 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होने से खरीदार बाजारों से दूरी बना रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती लागत और महंगे बकरों के कारण बिक्री प्रभावित हो रही है। वहीं, खरीदार भी ऊंचे दामों की वजह से खरीदारी करने से बचते नजर आ रहे हैं।
अलीगढ़ में भीषण गर्मी और नौतपा का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि आम दिनों में भीड़भाड़ रहने वाले रास्ते भी सुनसान नजर आ रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ा दी है।
UP Fake Encounter: फर्जी एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला#UP #FakeEncounter #AkhileshYadav #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/61amgA3Onu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीसी में कहा कि फर्जी एनकाउंटर में संलिप्त पुलिसकर्मी को जब जेल होती है तो उनके परिजन समाजिक अपमान का शिकार होते है। जनता उनके मान सम्मान का सोशल एनकाउंटर करती है। @yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav pic.twitter.com/cEBsJLz3wf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
सोनभद्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है और जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कासगंज के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कासगंज में एक महिला के साथ बेहद गलत व्यवहार किया गया ।#Akhileshyadav #Samajwadiparty @Akhileshyadav… pic.twitter.com/8hiI6VLdiE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
फेक एंनकाउटर का जिक्र करते हुए कहा कि फेक एंनकाउटर की साजिश सरकार लगातार करती रहती है।@yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav pic.twitter.com/K1Up1B12Mv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
आकड़ें बताते है कि सरकार हर चीज को छुपाना चाहती है और अपने संसाधनों की ताकत के जरिए वह जनता तक सच्चाई पहुचानें तक नहीं दे रही।@yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav pic.twitter.com/M09VRUvHTy
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जुलहैपुरा गांव में एक विवाहिता को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसका रंग सांवला था। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कमला उर्फ मलोदा (25) पत्नी भूरे निवासी जुलहैपुरा के रूप में हुई है। कमला के पिता मोहर सिंह निवासी सेंहदी, थाना भमौरा, जिला बरेली ने ससुराल वालों पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
बलिया के थाना क्षेत्र उभांव अंतर्गत करीमगंज स्थित मौनी बाबा स्थान के समीप ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 8 बजे एक अज्ञात युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई प्रारंभ की। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। मृतक पहचान बृजु राजभर (32 वर्ष) पुत्र स्व. नन्दलाल राजभर, निवासी मझौवा थाना उभांव के रूप में की गई। पुलिस ने इस संबंध में जरूरी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर में युवक के स्टंट का वीडियो वायरल
रामपुर के शाहबाद ढकिया रोड पर चलती बाइक पर एक युवक के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी है। यह वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट और किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक पर खड़ा होकर करतब दिखा रहा है। स्टंट के दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरीपुरा गांव में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 16 वर्षीय किशोर शिवम गांव में बनी जल जीवन मिशन की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और न्याय की मांग करने लगा। किशोर के टंकी पर चढ़ते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से चल रहे पारिवारिक झगड़े में किशोर को लगातार मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा था। न्याय न मिलने से आहत होकर शिवम ने अचानक यह कदम उठाया और गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया।
टंकी पर किशोर को देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस और ग्रामीण किशोर को सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब रहे।
फतेहपुर के थाना जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर रात्रि को ग्राम निरखी रोड पर वहद ग्राम चन्दीपुर के पास पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 80/2026 में वांछित चल रहा हफीज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। यह मुठभेड़ ग्राम निरखी रोड पर चन्दीपुर के पास हुई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 45 वर्षीय हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चन्दीपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
रामपुर के शाहबाद ढकिया रोड पर चलती बाइक पर एक युवक के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी है। यह वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट और किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक पर खड़ा होकर करतब दिखा रहा है। स्टंट के दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
बलिया के थाना क्षेत्र उभांव अंतर्गत करीमगंज स्थित मौनी बाबा स्थान के समीप ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 8 बजे एक अज्ञात युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई प्रारंभ की। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। मृतक पहचान बृजु राजभर (32 वर्ष) पुत्र स्व. नन्दलाल राजभर, निवासी मझौवा थाना उभांव के रूप में की गई। पुलिस ने इस संबंध में जरूरी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जुलहैपुरा गांव में एक विवाहिता को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसका रंग सांवला था। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कमला उर्फ मलोदा (25) पत्नी भूरे निवासी जुलहैपुरा के रूप में हुई है। कमला के पिता मोहर सिंह निवासी सेंहदी, थाना भमौरा, जिला बरेली ने ससुराल वालों पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गाँव शंकरपुर निवासी विकास सिंह तोमर ने आज एसपी मैनपुरी को एक शिकायती पत्र देकर पुलिस की कार्य शैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विकास सिंह तोमर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि गंभीर धाराओं के मुकदमे में भी स्थानीय पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है और वहीं आरोपी लगातार धमकाने का प्रयास भी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है 19 अप्रैल को कुछ आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर भी दर्ज की लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार की देर रात नशे के आदी एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जैसे ही इस खबर का जानकारी मिली, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुट गई है। आरोपी मकरंदगढ़ी निवासी उमेश फरार है। मृतक महिला की पहचान आरोपी उमेश की पत्नी भावना के रूप में की गई।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों को अच्छी तरह मालूम होता है कि वे गैरकानूनी तरीके से किसी की हत्या कर रहे हैं। वे कानून और संविधान को ताक पर रखकर यह जुर्म करते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कासगंज के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों को जब जेल होती है, तो उनके परिजनों को भारी सामाजिक अपमान झेलना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी स्थिति में जनता कानून तोड़ने वाले उन पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान का 'सोशल एनकाउंटर' कर देती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीसी में कहा कि फर्जी एनकाउंटर में संलिप्त पुलिसकर्मी को जब जेल होती है तो उनके परिजन समाजिक अपमान का शिकार होते है। जनता उनके मान सम्मान का सोशल एनकाउंटर करती है। @yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav pic.twitter.com/cEBsJLz3wf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 26, 2026
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस ने किन्नर चांदनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी अभिषेक उर्फ मोना घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए आपसी झगड़े में चांदनी की हत्या की गई थी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गंभीरपुर थाना इलाके के विपिन प्रजापति के पेट में अचानक तेज दर्द उठा था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।
कानपुर देहात में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में पिता ने अपनी पुत्री को बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका पुत्र भी युवती के साथ मारपीट करता नजर आया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे बीते दिन का बताया जा रहा है। मामला गजनेर थाना क्षेत्र के हिम्मपुरवा, मोहना गांव का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हमीरपुर ज़िले की मौदहा कोतवाली कस्बे में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाते हुए एक अधेड़ की जान ले ली, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया। हादसे की आवाज़ सुन कर घर में सो रहे लोग बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार ने सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे 60 वर्षीय अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू को रौंद दिया।
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल हो गया। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाश शाहनवाज को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लूट, चोरी और नकबजनी समेत करीब 28 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की यह घटना बीती देर रात हुई।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज से एक बार फिर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के पित्त की थैली का दोबार ऑपरेशन कर दिया गया। इसके बाद भी समस्या ठीक नहीं हुई तो दोबारा से ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद भी मरीज को उपचार ठीक नहीं मिला, पेट में सड़ान फैल गई। वहीं फेंफड़ा भी सिकुड़ गए हैं। अब रेफर किया जा रहा है। आक्रोशित तीमारदारों ने मेडिकल कालेज में धरना प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया है। मामला बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज का है।
अलीगढ़ में ई-बस सेवा को लेकर अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक और परिचालक पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं बना रहे थे।
इस घटना का एक यात्री ने विरोध करते हुए वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला सूतमील चौराहे से पनैठी रूट पर चलने वाली ई-बस का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली व्यवस्था में छोड़े गए “विकास के गड्ढों” को भरने का काम किया है।
अपने संबोधन में सीएम योगी ने लखनऊ में गमला चोरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि “हम गमला लगाते हैं और लोग उसे कार से आकर उठा ले जाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अब चोरी का तरीका भी बदल गया है और महंगी कारों से गमले चोरी होने लगे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने नगर निगम के विकास मॉडल की सराहना भी की।
परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलते ही अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मौके पर हंगामा देखने को मिला। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार-बार तकनीकी दिक्कतों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
अलीगढ़ में ई-बस सेवा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। यात्रियों ने बस चालक और परिचालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि यात्रियों से पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं बनाया जा रहा था।
इस घटना का यात्रियों ने विरोध करते हुए वीडियो भी बना लिया, जो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला सूतमील चौराहे से पनैठी रूट पर चलने वाली ई-बस का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग से जवाब तलब किया जा सकता है।
बलरामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की भर्ती के नाम पर चल रहे ठगी रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ECC एजुकेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर धन उगाही कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इलाके में इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।
चंदौली में ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सभी यात्री अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी में प्रेस क्लब की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए 24 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 26 May 2026, 7:45 AM IST