UP News: बरेली में लापरवाही ने ली मासूम की जान, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप

यूपी के बरेली में सोमवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। खबर से गांव और परिवार में मातम छाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 February 2026, 4:45 PM IST

Bareilly: जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आयी है। सोमवार को गांव सिमरिया में घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। हादसा सोमवार को गांव सिमरिया में हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतका के पिता छोटेलाल ने बताया कि दोपहर के समय उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। गांव के बाहर ग्राम प्रधान की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए एक गड्ढा खुदवाया गया था, जिसमें कई घरों का पानी जमा होता है। इस दौरान मासूम खेलते-खेलते अचानक गड्ढे में गिर गई। गिरने की सूचना पर परिजन मौक पर पहुंचे। जब तक परिजन उसे बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

रायबरेली में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, घर में मिला शव; जानें क्या है पूरा मामला?

प्रधान पर लापरवाही का आरोपी

परिजनों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गड्ढा बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड या ढक्कन के खुला छोड़ दिया गया था। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो यह मासूम की जान बच सकती थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वेस्ट यूपी से लेकर उत्तराखंड तक अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 7 गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर अपराधी को मारी गोली

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

कुछ समय पहले भोजीपुरा थाना क्षेत्र में भी नाले में डूबने से एक मासूम की जान चली गई थी। उस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया था, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। लगातार हो रहे ऐसे हादसे ग्रामीण इलाकों में खुले गड्ढों और असुरक्षित निर्माण कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 16 February 2026, 4:45 PM IST