UP Breaking News Live: राजनीति, अपराध, मौसम और हर बड़ी अपडेट, एक क्लिक में पढ़ें यूपी की ताजा खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 1 July 2026 , 2:54 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 01 Jul 2026 02:54 PM (IST)

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव 4 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में करेंगे महारैली

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 अक्टूबर 2026 को ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित बिलासपुर में महारैली करेंगे।2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह रैली वेस्ट यूपी में सपा की ताकत और चुनावी रणनीति का बड़ा प्रदर्शन मानी जा रही है।

    • 01 Jul 2026 02:53 PM (IST)

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से मिला 'रामराज्य कोष' का संदूक

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान एसआईटी ने आरोपी अविनाश शुक्ला के किराये के कमरे पर छापेमारी की, जहां से एक संदिग्ध संदूक बरामद हुआ है।

    • 01 Jul 2026 01:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में TET परीक्षा के लिए शिक्षकों को अवकाश, शासनादेश जारी

      लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शासनादेश जारी करते हुए 2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली TET परीक्षा के लिए शिक्षकों को अवकाश देने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.86 लाख शिक्षकों को राहत मिलेगी। परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी जिलों को निर्देश भेज दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।

    • 01 Jul 2026 01:52 PM (IST)

      UP News Live Updates: Meerut में MDA का कोचिंग सेंटर सीलिंग अभियान, अंदर फंसा केयरटेकर

      मेरठ में पीएल शर्मा रोड पर मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा अवैध निर्माण और नियम उल्लंघन के खिलाफ कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक बंद पड़े कोचिंग सेंटर को सील करते समय केयरटेकर हरेंद्र अंदर ही रह गया, जिससे हड़कंप मच गया। बताया गया कि बिल्डिंग मालिक को पहले ही कार्रवाई की जानकारी दी गई थी, लेकिन काम नहीं रोका गया। सीलिंग के बाद केयरटेकर के अंदर से चिल्लाने की आवाजें आने पर टीम ने उसे बाहर निकाला। मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। अभियान के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    • 01 Jul 2026 01:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun में बारिश के बाद जलभराव ने विकास के दावों पर उठाए सवाल

      बदायूं में नगर पालिका के तीन वर्ष पूरे होने पर जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं, लेकिन हालिया बारिश के बाद शहर में जलभराव, टूटी सड़कें और कीचड़ से भरी गलियां अलग तस्वीर पेश कर रही हैं। कई इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में भी पानी भरने की चर्चा रही, जिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोग बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान और बेहतर नगर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

    • 01 Jul 2026 01:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: Farrukhabad में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

      फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र स्थित ग्राम बझेरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर भव्य वृक्षारोपण और जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ जे.पी. सिंह वर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जमालूद्दीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के साथ संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

    • 01 Jul 2026 01:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria के बरहज में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

      देवरिया के बरहज-देवरिया बाईपास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। विजय रावत के नेतृत्व में हुए समारोह में केक काटा गया, आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    • 01 Jul 2026 01:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hamirpur में 1.3 करोड़ की हाईटेक नर्सरी पर उठे सवाल

      हमीरपुर में करीब 1.3 करोड़ रुपये की लागत से बनी हाईटेक नर्सरी 28 मई को आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा में नर्सरी का ढांचा ध्वस्त हो गया, जबकि इसे 120 किमी प्रति घंटे तक की हवा सहने योग्य बताया गया था। हादसे में करीब 9,000 पौधे भी नष्ट हो गए। उद्यान विभाग के अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर दोबारा निर्माण के निर्देश दिए हैं। हालांकि, मामले में अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

    • 01 Jul 2026 01:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli में अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

      रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 53 यूनिट रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। साथ ही फल वितरण, गरीबों को भोजन कराने और सुपर मार्केट में केक काटकर जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा नेताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का समर्थन करेगी। पार्टी के अनुसार, रायबरेली जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    • 01 Jul 2026 01:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: Fatehpur में डॉक्टर्स डे पर सेवा भाव वाले चिकित्सकों का सम्मान

      उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डॉक्टर्स डे के अवसर पर मरीजों के प्रति सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करने वाले चिकित्सकों की चर्चा रही। जिले के सीएमएस डॉ राजेश कुमार और जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन कुमार को उनकी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सराहा गया। डॉ नितिन कुमार ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना गरीब मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित रहने वाले मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल रहा है।

    • 01 Jul 2026 12:25 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mirzapur में शादी के नाम पर ठगी

      उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भले लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देहात कोतवाली पुलिस ने इस कथित ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता गुड़िया यादव समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

    • 01 Jul 2026 10:15 AM (IST)

      UP News Live Updates: अखिलेश यादव ने नोएडा को क्या दिया?

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। क्या आपको पता है कि अखिलेश यादव ने नोएडा शहर को क्या-क्या दिया? अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल (2012-2017) में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को काफी विकास परियोजनाएं दी। उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिली, कई का शिलान्यास हुआ और कई का निर्माण शुरू हुआ। इनमें से कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन बाद की सरकारों में हुआ, लेकिन उनकी आधारशिला अखिलेश सरकार के दौरान रखी गई थी।

    • 01 Jul 2026 09:09 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला

      लखनऊ में सीबीआई कोर्ट ने 2002 में हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विक्रम यादव, पन्ना सिंह और बृजेश यादव को दोषी करार दिया है। इंद्रदेव सिंह की 8 अगस्त 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को पहले यूपी सरकार ने सीबीआई को सौंपा था। आरोप है कि बर्खास्त लेखपाल मन्नालाल गुप्ता ने हत्या की साजिश रची थी। 7 जुलाई को दोषियों की सजा सुनाई जाएगी। कई आरोपी अब इस मामले में मृत भी हो चुके हैं। मन्नालाल गुप्ता भी कई मामलों में आरोपी रहा है।

    • 01 Jul 2026 08:45 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को रौंदा

      लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार पहले दुकानों के बाहर लगे टीनशेड से टकराई और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में एक मजदूर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    • 01 Jul 2026 08:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Noida में हनीमून पर पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप

      नोएडा में एक महिला ने अपने पति पर हनीमून के दौरान हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दार्जिलिंग में पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दिया और शादी के बाद से लगातार मारपीट करता रहा। महिला के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति दिल्ली स्थित अपने घर में रहने लगा। दोनों की शादी 30 अप्रैल को हुई थी और 9 मई को हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। पीड़िता की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-113 थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    • 01 Jul 2026 08:37 AM (IST)

      UP News Live Updates: Maharajganj में ENT विशेषज्ञ डॉ यशवर्धन दुबे ने मरीजों को समय पर इलाज की सलाह दी

      डॉक्टर्स डे पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. यशवर्धन दुबे ने मरीजों को जागरूक रहने और समय पर इलाज की सलाह दी है।

    • 01 Jul 2026 08:20 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद में पहचान छिपाने के आरोप पर बवाल

      गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में युवक-युवती को लेकर विवाद सामने आया। हिंदू संगठन ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने युवती के साथ आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    • 01 Jul 2026 07:46 AM (IST)

      UP News Live Updates: Auraiya में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, 2 घायल

      औरैया के बिधूना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिधूना भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी चोरी की एक घटना में वांछित थे और उनकी तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई को थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    • 01 Jul 2026 07:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में खास उत्साह

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। इस अवसर पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। कई स्थानों पर केक काटने, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यालयों में उत्सव का माहौल है और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Location :  Lucknow

Published :  1 July 2026, 7:38 AM IST