UP Live News: सियासत की गरमाहट, अपराध पर एक्शन और मौसम का यू-टर्न… यूपी की हर बड़ी खबर बस एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 5 July 2026 , 11:45 AM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 05 Jul 2026 11:45 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे

      हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने गांव के रास्तों और खेतों की ओर आने-जाने में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने इलाके में डेरा डालकर निगरानी तेज कर दी है और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से अकेले खेतों की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

    • 05 Jul 2026 11:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hardoi में गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस पलटी

      हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपहा गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे लगभग 50 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन ने राहत और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं।

    • 05 Jul 2026 11:43 AM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में बॉटलिंग कंपनी से करोड़ों की धोखाधड़ी

      आगरा में एक बॉटलिंग कंपनी के साथ करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने डेटा और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग कर अपनी कंपनी के माध्यम से अनियमित गतिविधियां संचालित कीं। मामले में बिक्री रिकॉर्ड के दुरुपयोग, माल की कथित हेराफेरी और गबन के भी आरोप लगाए गए हैं। आगरा और मथुरा के गोदामों से संदिग्ध माल बरामद होने की बात भी सामने आई है। हरीपर्वत थाने में पूर्व सेल्स मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 05 Jul 2026 10:29 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में 4 साल के मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या

      लखनऊ में चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। घायल अवस्था में बच्चे को लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर बच्चे के बाथरूम में गिरने की बात कही गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बच्चे के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं, मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    • 05 Jul 2026 10:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun में बिजली विभाग के जेई से मारपीट मामले में दोनों पक्षों के आरोप

      बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेई संजीव कुमार मुड़िया बिजलीघर पर तैनात हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी जेई पर रात में जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया है और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    • 05 Jul 2026 09:00 AM (IST)

      UP News Live Updates: Noida सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में मिली महिला की लाश

      नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    • 05 Jul 2026 09:00 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद ने 60 साल के व्यक्ति ने 2 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

      गाजियाबाद में एक बेहद शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक 60 साल के व्यक्ति ने 2 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बच्ची के परिजनों ने आरोपी के साथ खूब मारपीट की और फिर उसके बाद विजयनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

    • 05 Jul 2026 08:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में होमगार्ड से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

      लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड और कार सवार युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन रोकने पर युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    • 05 Jul 2026 08:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में बिना पंजीकरण संचालित चार होटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

      हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना पंजीकरण संचालित चार होटलों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों के अनुसार, इन होटलों के खिलाफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों का पालन न करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और वैध पंजीकरण नहीं मिलने पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी होटल सील कर दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • 05 Jul 2026 08:17 AM (IST)

      UP News Live Updates: सपा में शामिल हुए समर्थकों पर विधायक आशु मलिक का बड़ा बयान

      सहारनपुर में देहात विधायक ने कहा कि साहिल खान और उनके बड़ी संख्या में समर्थकों के समाजवादी पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं और युवाओं का बढ़ता समर्थन पार्टी के लिए उत्साहजनक है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन पार्टी के पक्ष में लगातार बढ़ रहा है और इसका लाभ आगामी चुनाव में मिलेगा।

    • 05 Jul 2026 08:16 AM (IST)

      UP News Live Updates: Pratapgarh में मजदूरी के पैसों के विवाद में मकान मालिक की हत्या

      प्रतापगढ़ के अंतू कोतवाली क्षेत्र के चमनपुर गांव में मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि राजमिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ मकान मालिक के घर पहुंचा और बैट व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मकान मालिक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    • 05 Jul 2026 08:14 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lalitpur में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

      ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित बागरिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों खेती के लिए बीज खरीदने शहर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    • 05 Jul 2026 08:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

      बरेली में बिजली विभाग ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 397 परिसरों के बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 54 स्थानों पर एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा तीन अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी चिन्हित किए गए। विभाग ने सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल करीब 63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह अभियान प्रेम नगर, बारादरी सहित शहर के कई इलाकों में चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Location :  Lucknow

Published :  5 July 2026, 8:07 AM IST