Live Now

UP News Live: कानपुर में भाजपा नेत्री के घर पर चोरी, हापुड़ में 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पढ़ें यूपी की खबरें पढ़ें एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 June 2026 , 8:24 AM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 09 Jun 2026 08:24 AM (IST)

      UP News Live: ओमकार हत्याकांड पर इनसाइड स्टोरी

      गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में हुए ओमकार हत्याकांड में पुलिस बैकफुट पर आ गई। अभी तक पुलिस ने चाहे कितने भी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ओमकार की लाश कहां है? जो अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई हैं। इस हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा फेलियर दिखा है। जो सीधे-तौर पर यूपी पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

    • 09 Jun 2026 07:36 AM (IST)

      Up News Live: 12 जून से शुरू होगी सरप्लस शिक्षकों की सूची प्रक्रिया

      माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 12 जून तक सभी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एनआईसी की वेबसाइट पर सरप्लस शिक्षकों की सूची अपलोड करेंगे। इसी सूची के आधार पर आगे की पूरी तबादला प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन विद्यालयों में शिक्षक आवश्यकता से अधिक हैं, उन्हें पहले चिन्हित किया जाए और उनका समायोजन सही तरीके से किया जाए।

    • 09 Jun 2026 07:23 AM (IST)

      Hapur News Live: हापुड़ में 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      हापुड़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। एक अभ्यर्थी के पास मोबाइल मिलने के बाद दो सब-इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरा मामला पिलखुआ के परीक्षा केंद्र का है, जहां मोबाइल को अधोवस्त्र में छिपाकर अंदर ले जाने का खुलासा हुआ।

    • 09 Jun 2026 07:23 AM (IST)

      UP News Live: कानपुर में भाजपा नेत्री का घर भी सुरक्षित नहीं?

      कानपुर के कल्याणपुर इलाके में भाजपा नेत्री के घर हुई बड़ी चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर सोते समय घर में घुसकर मोबाइल और 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गया, पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और पुलिस जांच जारी है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  9 June 2026, 7:21 AM IST

Advertisement