UP News Live: मथुरा में 4 दरोगा पर कार्रवाई, अमेठी में हत्या, सहारनपुर में खनन माफिया पर शिकंजा, यूपी की खबरें पढ़ें एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 June 2026 , 5:02 PM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 08 Jun 2026 05:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में दबंगों ने किशोर को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

      हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित HPDA इलाके में दबंगों द्वारा एक किशोर की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित किशोर के पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 08 Jun 2026 04:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lalitpur में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा

      ललितपुर के बिरधा चौकी क्षेत्र स्थित पटउवा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें पिता और 3 वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक करीब 500 मीटर तक परिवार को घसीटता हुआ ले गया। घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

    • 08 Jun 2026 04:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ballia में जमीनी विवाद में महिला की पिटाई, FIR न होने का आरोप

      बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई है और कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

    • 08 Jun 2026 04:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri में परीक्षा खत्म होने से पहले कॉपी लेने का आरोप, छात्रा का वीडियो वायरल

      उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आरसी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि परीक्षा समाप्त होने से करीब 8 मिनट पहले उसकी उत्तर पुस्तिका ले ली गई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद छात्रा भावुक हो गई और रोते हुए अपनी आपबीती बताई। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है।

    • 08 Jun 2026 03:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Muzaffarnagar में चलती EV स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग

      मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर एक चलती ईवी स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस हादसे का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    • 08 Jun 2026 03:26 PM (IST)

      UP News Live Updates: Muzaffarnagar में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन

      मुज़फ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में पवन, विपिन, अमित और मनीष शामिल हैं। ये सभी राजस्थान से डोडा तस्करी कर मुज़फ्फरनगर लाए थे। पुलिस ने खतोला रोड इलाके से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध डोडा, एक कार और कई बैग बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था।

    • 08 Jun 2026 03:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: Prayagraj की हाईकोर्ट अधिवक्ता जागृति शुक्ला का निधन

      प्रयागराज की हाईकोर्ट अधिवक्ता जागृति शुक्ला का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 20 मई को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें पहले SRN हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच विवाद और मारपीट की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद वकीलों ने डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मामले ने तूल पकड़ लिया था और HC बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को पत्र भेजकर लापरवाही का आरोप लगाया था। लापरवाही की वजह से जागृति की मौत का आरोप।

    • 08 Jun 2026 03:04 PM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh में ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर का चोरी हुआ आईफोन बरामद

      मीडिया इन्फ्लुएंसर का चोरी हुआ आईफोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना अहमदाबाद में हुए आईपीएल फाइनल मैच के दौरान सामने आई थी, जहां भीड़ के बीच से फोन चोरी हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल को अलीगढ़ से रिकवर किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बरामद आईफोन को संबंधित इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स को औपचारिक रूप से सौंप दिया।

    • 08 Jun 2026 02:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh से रंगदारी का सनसनीखेज मामला

      अलीगढ़ में ट्रेडिंग में 80 लाख रुपये हारने के बाद एक व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान एएमयू कर्मचारी इशरत हुसैन के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपनी आर्थिक हानि की भरपाई के लिए लोगों को धमकाया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर डर फैलाया। बताया जा रहा है कि उसने एएमयू के एक प्रोफेसर, ज्वैलर समेत आठ लोगों को धमकी दी। वह दिल्ली के एक होटल में रहकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 08 Jun 2026 02:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में फ्लाईओवर चौड़ीकरण पर बड़ी अपडेट

      आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े फ्लाईओवरों के चौड़ीकरण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। शहर के वाटर वर्क्स और सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर को 6 लेन में बदला जाएगा। इसके साथ ही भगवान टॉकीज फ्लाईओवर का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल ये फ्लाईओवर 4 लेन के हैं, लेकिन बढ़ते ट्रैफिक के कारण यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनती है। प्रस्तावित योजना की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है और वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    • 08 Jun 2026 02:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mahoba में पनवाड़ी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

      महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पिकनिक मनाने गए परिवार में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बेटे को बचाने के लिए पिता और चाचा नदी में कूद गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जितेंद्र और रंजीत के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

    • 08 Jun 2026 02:00 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत से ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा खुलासा

      आगरा में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत से जुड़े ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा और उसके साथी जितेंद्र ने महंत से 50 लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि दोनों ने एक महिला से जोड़कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। मामला राजस्थान सीएम ऑफिस तक पहुंचा, जिसके बाद आगरा पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

    • 08 Jun 2026 01:58 PM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur में ITBP जवान की मां के इलाज में लापरवाही मामला

      कानपुर में ITBP जवान की मां के इलाज में हुई कथित लापरवाही के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसमें कृष्णा और पारस हॉस्पिटल के प्रबंधक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में डॉक्टरों समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को इलाज की निगरानी में गंभीर लापरवाही का दोषी माना है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे भी केस में शामिल किया जाएगा।

    • 08 Jun 2026 12:57 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mahoba में कलयुगी बेटे ने की पिता हत्या

      महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

    • 08 Jun 2026 12:44 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

      आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की गहन जांच की गई।

    • 08 Jun 2026 12:43 PM (IST)

      UP News Live Updates: Sultanpur में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

      सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज क्षेत्र के बसौंहा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    • 08 Jun 2026 12:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: Azamgarh में 3 लाख की स्नैचिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

      Azamgarh में 3 लाख रुपये की स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनपुर निवासी राजेश चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.56 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की गई है।

    • 08 Jun 2026 12:29 PM (IST)

      UP News Live Updates: Gautam Buddha Nagar में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी पर इको विलेज 1 में बवाल

      ग्रेटर नोएडा के Greater Noida स्थित इको विलेज 1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर भारी विरोध देखने को मिला। सोसाइटी के निवासियों ने 89 पैसे प्रति यूनिट शुल्क बढ़ाने के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

    • 08 Jun 2026 12:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में स्वास्थ्य कर्मियों ने डिप्टी सीएम से लगाई स्थानांतरण की गुहार

      लखनऊ में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचा और उनसे मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने गृह जनपद में स्थानांतरण किए जाने की मांग उठाई और अपनी समस्याएं साझा कीं। महिला कर्मियों ने कहा कि दूर तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिलाया।

    • 08 Jun 2026 12:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

      लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीसीपी पश्चिमी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

    • 08 Jun 2026 12:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

      हापुड़ तहसील में तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। विभिन्न मांगों और कथित कार्यशैली को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि उनकी समस्याओं और शिकायतों पर प्रशासन की ओर से उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरने के दौरान वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की और जल्द समाधान की मांग उठाई। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर बनी हुई है। फिलहाल धरना जारी है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

    • 08 Jun 2026 12:04 PM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर घायल, एक साथी फरार

      बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें शातिर गोतस्कर कलुआ घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार कलुआ पर गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से गोतस्करी की घटनाओं में शामिल रहा है।

    • 08 Jun 2026 11:34 AM (IST)

      बेटे के लिए झाड़ फूंक कराने गई महिला से ओझा ने किया दुष्कर्म

      देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में ओझा द्वारा एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपी सोखा को गिरफ्तार कर लिया है। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के बेटे की तबीयत खराब रहती है। वह पड़ोस के एक ओझा के पास गई। ओझा महिला को अपने झांसे में ले लिया और महिला को बताया कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उसका बेटा ठीक हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ओझा ने महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 08 Jun 2026 11:32 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण से मचा हड़कंप

      हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पड़ोसी युवक मुशारिफ पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    • 08 Jun 2026 11:29 AM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria में नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

      देवरिया जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पवन गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

    • 08 Jun 2026 10:18 AM (IST)

      ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस हादसे को आप गैर-इरादतन हत्या बोलोगे या हादसा?

      ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमारत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर एक निवासी पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी है और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

    • 08 Jun 2026 10:17 AM (IST)

      नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 437 सोसाइटियों में होगी फायर सेफ्टी की जांच

      नोएडा में फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ ने मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच होगी। दरअसल, सेक्टर-75 स्थित आईवी कंट्री हाउसिंग सोसाइटी में आग लग गई थी। उस मुद्दे को काफी गंभीरता के साथ डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने उठाया। जिसके बाद अब अग्निशमन विभाग ने जिले की 437 पंजीकृत सोसाइटियों में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला किया है।

    • 08 Jun 2026 09:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: Bulandshahr में मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल

      बुलंदशहर जिले के थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग कांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी कुलदीप को हसनपुर लडोकी बम्बे के पास घेर लिया गया। जवाबी फायरिंग में कुलदीप घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 15 मई को हुई फायरिंग की घटना में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मौके से 4 कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    • 08 Jun 2026 09:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria में 16 चिकित्साधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

      देवरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक संकट देखने को मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अनिल गुप्ता पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए 16 चिकित्साधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इनमें CHC और PHC के अधीक्षक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी 7 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद असंतोष और बढ़ गया। डॉक्टरों के इस कदम से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।

    • 08 Jun 2026 09:49 AM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur में अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन

      सहारनपुर में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा है। थाना चिलकाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन के मामले में 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मौके पर 5 ट्रकों को सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इस इलाके में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

    • 08 Jun 2026 09:48 AM (IST)

      UP News Live Updates: Amethi में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या से सनसनी

      अमेठी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग शौच के लिए घर से निकला था, तभी हाईवे किनारे अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियांवा गांव की बताई जा रही है।

    • 08 Jun 2026 09:47 AM (IST)

      UP News Live Updates: Mathura में SSP का बड़ा एक्शन, 4 उपनिरीक्षकों पर गिरी गाज

      मथुरा में पुलिस विभाग में लापरवाही पर SSP ने सख्त कार्रवाई की है। माफियाओं की निगरानी और विवेचना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद 4 उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 3 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 1 उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों पर माफिया गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी न रखने और केस की विवेचना में ढिलाई बरतने के आरोप थे। SSP के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  8 June 2026, 9:45 AM IST