
पढ़ें उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के चन्धेड़ी के जंगलों में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव को नहर पुल के नीचे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक के हाथ बांधकर शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से एक अधजला शव बरामद किया है। शव आधा जल जाने के कारण पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।
आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2008-09 के अंक चार्ट में हेरफेर का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधान सहायक को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। आरोपी प्रधान सहायक पर 5 लाख रुपये लेकर चार्ट रूम में रखी मूल प्रति के पन्ने बदलने और कम अंक वाले अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाने का गंभीर आरोप लगा है।
फतेहपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति के गुजरात में रहने के दौरान पत्नी का विजय नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। एक तस्वीर के जरिए जब पति को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने गांव लौटकर पत्नी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। पत्नी ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए पति का साथ दिया और दोनों ने मिलकर प्रेमी विजय की ग्राइंडर मशीन से हाथ-पैर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। Exampur कोचिंग के संचालक विवेक सर ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में महाआंदोलन का ऐलान किया है। लाइव वीडियो में भावुक होकर रोते हुए उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने आशंका जताई कि दबाव बनाकर उन्हें रोकने की कोशिश की जा सकती है। गौरतलब है कि 29 मई को प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के बाद उनके कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया था।
रायबरेली के सलोन स्थित 'बटोही स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट' पर उपभोक्ता फोरम ने एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यहाँ एक बर्थडे पार्टी के दौरान परोसी गई खाने की थाली में कीड़ा निकला था, जिसके बाद यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस गंभीर मामले में उपभोक्ता फोरम ने पूरे चार साल बाद अपना फैसला सुनाते हुए रेस्टोरेंट प्रबंधन पर यह बड़ी कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की है। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि यह लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके तहत 8 और 9 जून को प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों (शिफ्टों) में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण पारा काफी नीचे चला गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर समेत प्रदेश के 63 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मंगलवार को तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक यानी 6 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है।
पढ़ें पूरी खबर
UP Weather Today: यूपी के 63 जिलों में कुदरत का बड़ा अलर्ट, अगले 4 दिन बंद कमरे में रहने की चेतावनी!
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 2 June 2026, 8:07 AM IST