
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
हाथरस जनपद में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खिटोली के निकट सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच अन्य सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
देवरिया में सोमवार को देवरिया में मौसम बदलने से तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भीषण उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट आई। हालांकि, इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि खेतों में पानी भरने से धान व अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है। इसके अलावा, बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही घटने से दुकानदारों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के कौलिहाई गांव में दुकान की गुल्लक से पांच रुपये निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने 42 वर्षीय महिला दुकानदार लज्जावती को चार पहिया वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस भीषण हमले में मृतका का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र स्थित टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने उतरे 36 वर्षीय छांगुर उर्फ छविलाल पर मगरमच्छ ने हमला कर गहरे पानी में खींच लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से लापता युवक की तलाश में जुटी हैं।
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में रास्ते के विवाद से परेशान 46 वर्षीय सुरेश सरोज सुनवाई न होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
मैनपुरी जिले में पिछले तीन वर्षों से मानदेय न मिलने से आक्रोशित ग्रामीण स्वच्छताग्राहियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी (डीएम) को सौंपा, जिसमें जल्द बकाया भुगतान की मांग की गई है। इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।
हाथरस में सासनी के इगलास रोड स्थित मटरुमल धन्नामल मिल के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवक अंकित ने अपने करीब 65 वर्षीय दादा गजेंद्र सिंह को कथित तौर पर तमंचे से दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण फिलहाल परिवारिक कलह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के सरसैया घाट पर युग दधीचि देहदान संस्था के तत्वाधान में अजन्मी बेटियों की याद में 40 से ज्यादा महिलाओ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण कार्य किया। समाज में बेटियों के प्रति फैली भेदभावपूर्ण सोच को बदलने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बरेली शहर की 57 कॉलोनियों के करीब 1,200 घरों में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन इलाकों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है। शासन के निर्देश पर पहले चरण में छह कॉलोनियों में एलपीजी कनेक्शन काटे गए हैं। जिले में अब तक कुल 413 कनेक्शन बंद किए जा चुके हैं।
प्रयागराज नगर निगम के बिजली विभाग पर महाकुंभ तैयारी में सरकारी धन के भारी दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। यूपीपीसीएल द्वारा 2,600 रुपये में खरीदी गई लाइट को निगम के बिजली विभाग ने 12,500 रुपये में खरीदा। पार्षद कमलेश तिवारी की शिकायत पर जांच होने के बावजूद मुख्य अभियंता संजय कटियार पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर डटे हुए हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के तख्त का पुरवा गांव में बकरियों के सब्जी खाने को लेकर हुए विवाद में घायल आरती केसरवानी की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद रविवार को हीरागंज बाजार के व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। परिजनों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर न्याय और परिवार को राहत देने की मांग की।
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय अजय कुमार को एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार तीन युवक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिर्जापुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नवंबर से शुरू होने वाले आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में अध्यक्ष जे.एन. तिवारी की अगुवाई में हुई बैठक में आंदोलन का पोस्टर जारी कर सभी जनपदों और संबद्ध संगठनों को निर्देश भेज दिए गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम मानदेय और वेतन विसंगतियों जैसी प्रमुख मांगों को लेकर 20 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेले को लेकर मिर्जापुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल क्षेत्र में विश्राम और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं ताकि देश-प्रदेश से आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण एम्बुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शव आज सुबह पैतृक गांव गहिला पहुंचे, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।
त्योहारों के मद्देनजर बलिया के रसड़ा में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाथबाबा चौराहा के पास छापेमारी की। घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के आवासीय परिसर में रखे गए 15 लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद कर सीज किए गए और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
सुलतानपुर के कूरेभार में आयोजित महासम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर में समाज के नेता के साथ हुई अभद्रता पर तीखा रोष जताया। उन्होंने बीजेपी से हारी हुई 16 सीटें पार्टी को देने की मांग करते हुए उन्हें जीतकर दिखाने का दावा किया और समाज के अधिकारों के लिए मुखर हुंकार भरी।
Location : Lucknow
Published : 5 October 2026, 12:12 PM IST