
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजीव शाक्य के घर में एक मुंह बांधे युवक ने पिस्टल दिखाकर घुसने का प्रयास किया। आरोपी ने घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटी को हथियार के बल पर धमकाया। शोर शराबा सुनकर डिप्टी कमिश्नer कमरे से बाहर आए, जिन्हें देखते ही आरोपी जीने के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कानपुर में सड़क और सीवर के खुले गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड इलाके में देर रात एक ऐसा ही हादसा सामने आया, जहां डिलीवरी देने जा रहा बाइक सवार युवक अचानक गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक सड़क से आता दिखाई देता है और कुछ ही सेकेंड बाद बाइक समेत गड्ढे में गिर जाता है।
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम खखडी में बुधवार की रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के ममेरे भाई के घर आने को लेकर हुए विवाद के बाद कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने फाटक तुड़वाया, तो युवक फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
देवरिया के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर के तत्वावधान में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में देवरिया सदर, देवरिया ग्रामीण, रुद्रपुर, बरहज और भाटपार रानी तहसीलों की टीमों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लेकर अपना बेहतरीन दमखम दिखाया।
देवरिया के गौरीबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में घूम रही 80 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया।
सुलतानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज गुरुवार को भाजपा की ओर से जिलेभर में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पीनना रोड पर हुई किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी शुभम समेत चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
चंदौली जिला पंचायत राज विभाग में वेतन निर्धारण में अनियमितता का मामला सामने आया है। 18 एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी चिन्हित हुए हैं। प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपये से अधिक अतिरिक्त भुगतान का अनुमान है। वसूली शुरू हो गई है। फाइलों और वेतन बिलों की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय भीमसेन गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस ভয়াবহ दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बहराइच के हरदी क्षेत्र में सिंधिया नसीरपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा शिवम दो दिन से लापता था, जिसका शव पुलिस चौकी के पास नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद डीसीपी ने दारोगा अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया है।
Location : Lucknow
Published : 17 September 2026, 8:00 AM IST