
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
बहुआ-ललौली क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा पर स्कूली बसों और लोकल वाहनों के निकलने को लेकर हुए विवाद के बाद अराजक तत्वों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में शिफ्ट इंचार्ज समेत कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने टोल बूथों में तोड़फोड़ कर एक घंटे तक आवागमन जबरन फ्री करा दिया।
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम कायला में खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक रमाकांत अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत मोठ ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
मिर्जापुर के भदोही, जौनपुर, प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नटवा रेलवे अंडरपास में जरा सी बारिश के बाद भारी जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग अस्पताल और कचहरी तक नहीं प
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा की पुरानी रंजिश के कारण लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। गुरुवार रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव है, जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अमेठी नगर में ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के तहत भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें व्यापारी, किसान, युवा और महिलाएं शामिल रहीं। देशभक्ति नारों और गानों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सत्यकाम ने कार्यकाल समाप्त होने से 10 महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताने और राजभवन तलब किए जाने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर प्रो अखिलेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
आगरा में ग्रेटर आगरा के 150 करोड़ रुपये के टेंडर में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक्सईएन अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। सिंधु पुरम और यमुना पुरम के टेंडर में चहेती फर्म बालाजी कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचाने की पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है। अब आरोपी एक्सईएन को लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
संतकबीरनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़े गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वकीलों के चैम्बरों को ध्वस्त कर दिया। विरोध की आशंका के चलते यह अभियान रात के समय चलाया गया। इन अवैध निर्माणों के कारण सड़क पर लगातार भारी जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सहारनपुर के मुजफ्फराबाद क्षेत्र स्थित दतौली मुगल गांव में गौवंश में खतरनाक लंपी बीमारी का प्रकोप तेजी से फैल गया है, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। बीमार पशुओं के शरीर पर गंभीर लक्षण उभरने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पशुपालक अपने मवेशियों की सेहत को लेकर बेहद सहमे हुए हैं।
UP Live News: उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (राजस्व) सुरेंद्र दिलेर आज अपने पहले हाथरस दौरे पर हैं। उन्होंने टप्पल में तिरंगा बाइक यात्रा में भाग लिया, कलेक्ट्रेट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अनुग्रह राशि के चेक वितरित किए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या राम धन गबन मामले की विवेचना अब अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रितेश कुमार सिंह को सौंप दी गई है। इससे पहले सीओ आशुतोष तिवारी इसकी जांच कर रहे थे, जिन्हें अब इस मामले में सीओ अयोध्या के साथ सह-विवेचक बनाया गया है।
आगरा की बाह तहसील के डेरक गांव में एसडीएम के आदेश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शमशान घाट की जमीन को पिछले 40 साल से चले आ रहे अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा लिया है। तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में थाने के पास ओवरलोडिंग के चलते एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।
सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंडरपास के पास पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रशांत सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बलरामपुर निवासी खुर्शीद आलम समेत तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 1.8 किलोग्राम मार्फीन, एक तमंचा और दो कारें बरामद की गई हैं।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बनाई गई इमारतों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में 65 असुरक्षित और अवैध भवनों को चिन्हित किया है। इन सभी चिन्हित इमारतों के मालिकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। एलडीए द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा और नियमों की अनदेखी करने वाले इन अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की यह पूरी कार्रवाई आगामी डेढ़ महीने के भीतर सख्ती से पूरी कर ली जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 14 August 2026, 8:26 AM IST