UP News Live: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, झांसी में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, यहां पढ़ें यूपी की सभी खबर एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 16 June 2026 , 7:46 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 16 Jun 2026 07:46 PM (IST)

      बलिया सिलेंडर सप्लाई मामला

      बलिया: बर्थडे पार्टी में सैकड़ों सिलेंडर सप्लाई किए जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भारत समाचार की खबर का डीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। DSO देवमणि मिश्रा ने जांच टीम गठित कर दी है। जांच में नियमों की अनदेखी मिलने पर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और सप्लाई रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

    • 16 Jun 2026 06:03 PM (IST)

      नाले में बाइक गिरने से युवक की डूबकर मौत

      सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अनियंत्रित होकर एक बाइक नाले में गिर गई, जिसमें युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नाले में जा गिरा। पानी में डूबने के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रामबरन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

    • 16 Jun 2026 06:02 PM (IST)

      चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

      बुलंदशहर में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नरौरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

      तीनों चोर गिरफ्तार

      पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए तीनों चोरों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है।

      चोरी का माल बरामद

      पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किया गया पूरा माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। बरामदगी से पीड़ित पक्ष को राहत मिली है।

      नरौरा थाना पुलिस की सफलता

      यह कार्रवाई नरौरा थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसने त्वरित जांच और सक्रियता के चलते पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

      आगे की कार्रवाई जारी

      पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच जारी है।

    • 16 Jun 2026 03:59 PM (IST)

      एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मांगी इंसाफ की गुहार

      नाबालिग ने लगाया रेप के बाद जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मांगी इंसाफ की गुहार

    • 16 Jun 2026 03:52 PM (IST)

      जुबान खोली तो पापा को मार डालूंगा...

      उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा को उसके पिता की हत्या की खौफनाक धमकी देकर अस्मत लूट ली गई। पिता की जिंदगी की खातिर वह मासूम लंबे समय तक खामोश रही और दरिंदा उसकी आबरू से खेलता रहा। जब दर्द का घड़ा भर गया, तो पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, जबकि उसके एक साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    • 16 Jun 2026 03:52 PM (IST)

      आगरा में सरकारी अफसरों के सामने तड़तड़ाईं लाठियां

      उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सैंया थाना क्षेत्र के नदीम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही दबंगों ने खूनी खेल खेल डाला। चक रोड (रास्ते) से अवैध अतिक्रमण हटाने की शिकायत से बौखलाए दबंगों ने प्रशासनिक टीम की मौजूदगी की भी परवाह नहीं की और लाठी-डंडों व धारदार कुल्हाड़ी से लैस होकर दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हिंसक वारदात में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    • 16 Jun 2026 03:46 PM (IST)

      अलीगढ़ में सिगरेट ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन

      उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सिगरेट को उसके अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर बेचने का मामला सामने आया है, जिसमें जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकानदार और सिगरेट निर्माता कंपनी पर संयुक्त रूप से 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला बन्ना देवी क्षेत्र का है और इसमें केवल 20 रुपये अधिक वसूलने को लेकर बड़ा फैसला सुनाया गया है।

    • 16 Jun 2026 02:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: Firozabad में सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला

      फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित व्यापारी ने इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर व्यापारी से करीब 400 ग्राम सोना लूट लिया था। यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    • 16 Jun 2026 02:48 PM (IST)

      UP News Live Updates: Lakhimpur में गांजा बरामदगी पर बड़ी कार्रवाई

      लखीमपुर जिले के सिंगाही क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी बरामदगी की है। अभियान के दौरान टीम ने करीब पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी शिवम गुप्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके घर और दुकान दोनों जगह तलाशी अभियान चलाया, जहां से मादक पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध कारोबार में शामिल था। UP Breaking News

    • 16 Jun 2026 02:40 PM (IST)

      UP News Live Updates: Fatehpur में होटल के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बड़े शिवाला स्थित एक होटल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरिहरगंज के रहने वाले अंकित द्विवेदी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

    • 16 Jun 2026 02:15 PM (IST)

      UP News Live Updates: Amethi में पति ने की पत्नी पर जानलेवा हमला

      अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के रेसी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे आरोपी पति काफी नाराज था। घटना के दौरान महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। गंभीर रूप से डरी-सहमी महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 16 Jun 2026 02:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: Baghpat में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष

      बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    • 16 Jun 2026 01:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: Bulandshahr में अस्पताल में डाकिया की साइकिल चोरी

      बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित जटिया अस्पताल में तैनात एक डाकिया की साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित अर्जुन, जो खुर्जा के प्रधान डाकघर में कार्यरत हैं, अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान अपनी साइकिल खड़ी करके काम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने न केवल साइकिल चोरी कर ली, बल्कि उसमें रखे एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक भी गायब हो गए। घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।

    • 16 Jun 2026 01:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: Etawah में सड़क किनारे मिला युवक का शव

      इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के चंदपुरा-मानिकपुर रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बाइक फिसलने से हादसा होने की आशंका है। मृतक की पहचान अलीगढ़ निवासी अजय उर्फ लालू के रूप में हुई है, जो रिश्तेदारी में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए इटावा आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    • 16 Jun 2026 12:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mirzapur में विंध्याचल पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

      मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर थाना विंध्याचल पुलिस टीम ने गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया। अभियुक्त लालगंज की ओर भागे, जिसके बाद दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी की गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक तस्कर घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। मौके से एक देशी तमंचा, कारतूस, पांच गो-वंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया।

    • 16 Jun 2026 12:26 PM (IST)

      UP News Live Updates: Deoghar में नशामुक्ति को लेकर प्रशासन का बड़ा अभियान

      देवघर, बाबा बैद्यनाथ की नगरी में नशामुक्ति को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर से तीन विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासन का कहना है कि ये रथ गांव-गांव, हाट-बाजार, स्कूल-कॉलेज और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करना है।

    • 16 Jun 2026 12:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri में दीवानी परिसर मारपीट मामला

      मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के दीवानी परिसर में तारीख पर आई एक महिला और उसके परिजनों पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित प्रवेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि सैफाली के ससुरालीजनों ने फरसे से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित और उसके पिता को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    • 16 Jun 2026 11:47 AM (IST)

      UP News Live Updates: चंदौली में हाई-वोल्टेज ड्रामा

      उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने पति के साथ रहने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते यह पूरा मामला एक हाई-वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया।

    • 16 Jun 2026 11:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में ऐशबाग स्टेशन पर बम की अफवाह से हड़कंप

      Lucknow के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब बम होने की अफवाह फैल गई। गोरखपुर जा रही त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस को तुरंत रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारा गया। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे स्टेशन और ट्रेन की गहन जांच की। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

    • 16 Jun 2026 11:24 AM (IST)

      UP News Live Updates: Mainpuri में मारपीट, चौकी इंचार्ज पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप

      मैनपुरी में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सत्येंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर दुकान पर अवैध कब्जे के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी रचना देवी के नाम आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के पास दो दुकानें हैं, जिनमें उसका बिजली का सामान रखा हुआ है।

    • 16 Jun 2026 11:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: Maharajganj में तेज रफ्तार बोलेरो घर में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल

      फरेंदा(महराजगंज) थाना क्षेत्र के खजुरिया-मछलीगांव मार्ग स्थित खजुरिया गांव में देर रात करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद सोहबाती देवी (50 वर्ष)पत्नी रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

    • 16 Jun 2026 11:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: Muzaffarnagar में पुलिस मुठभेड़ में बैंक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

      मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र में पुलिस और बैंक चोरी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये, एक चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

    • 16 Jun 2026 11:09 AM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun में आंधी का कहर

      सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गद्दी चौक मोहल्ले में आंधी के कारण विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे उसमें सवार 23 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

    • 16 Jun 2026 11:07 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kushinagar में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 की मौत

      Kushinagar जिले के रामकोला थाना क्षेत्र स्थित खोटही के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    • 16 Jun 2026 11:06 AM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun में युवक पर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

      बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कक्षा 6 की छात्रा ने युवक पर शारीरिक शोषण,अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने, विरोध करने पर छात्रा और परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप है। सहसवान थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

    • 16 Jun 2026 10:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kaushambi में गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

      कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद हुआ है। घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयचंद किले के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले गंगा में डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 16 Jun 2026 10:51 AM (IST)

      Maharajganj में नौतनवां अंडरपास के पास मिला बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

      महराजगंज के नौतनवां में रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप मच गया। बद्रीनाथ की धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालु की मौत का राज गहरा गया है। पुलिस कत्ल और हादसे के हर एंगल से जांच कर रही है।

    • 16 Jun 2026 10:23 AM (IST)

      देवरिया में ठेकेदारों की अवैध कटाई से हड़कंप

      जनपद देवरिया में वन विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां एक ओर सरकार और वन विभाग वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध पेड़ कटान की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण लकड़ी काटने वाले ठेकेदार बेखौफ होकर हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    • 16 Jun 2026 10:06 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lakhimpur में बड़ा सड़क हादसा

      लखीमपुर जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र स्थित एनएच-24 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दंपति समेत कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर कार को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। सभी कार सवार हरिद्वार से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    • 16 Jun 2026 09:55 AM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh में नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत, आग में जलकर गई जान

      अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के कटरा मलोई गांव में एक महीने की नवजात बच्ची की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची चारपाई पर सो रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे वापस लौटे तो बच्ची गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली। आसपास जांच के दौरान चारपाई के पास जली हुई माचिस की तीली भी बरामद हुई है, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    • 16 Jun 2026 09:54 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gonda में उद्योग विभाग के अफसर की कार अनियंत्रित होकर टीनशेड में घुसी

      गोंडा जिले के गोंडा-लखनऊ रोड स्थित फोर्बिसगंज चौराहे पर उद्योग विभाग के एक अफसर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में जा घुसी। हादसा अचानक हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद एयरबैग समय पर खुल गया और सवार अफसर सुरक्षित बच गए। घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, कार के टकराने से टीनशेड में मौजूद दुकानदारों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और स्थिति संभाली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    • 16 Jun 2026 09:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: Amroha में प्रसव पीड़ा में ग्राम प्रधान की मौत, अस्पताल पर गंभीर आरोप

      अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान नीलम देवी की प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। परिजनों ने सीएचसी रहरा के स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि इलाज के दौरान सुविधा शुल्क की मांग की गई, जिससे देरी हुई और स्थिति बिगड़ गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने सीएचसी अधीक्षक और स्टाफ नर्सों के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम प्रधान की मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    • 16 Jun 2026 09:23 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gonda में सिपाही की दबंगई

      गोंडा में दुबहा बाजार चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नई भर्ती का एक सिपाही दो युवकों को चौकी में बैठाकर उनमें से एक की डंडे से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में एक होमगार्ड युवक को पकड़कर आगे खड़ा दिखाई देता है जबकि पुलिसकर्मी उस पर लगातार डंडे बरसाता है। मामला कौड़िया बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच हो रही है।

    • 16 Jun 2026 09:21 AM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh में सॉस फैक्ट्री पर छापा

      अलीगढ़ में एफएसडीए टीम ने थाना देहली क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर में एक अवैध सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा जहां गंदे और सड़े टमाटरों से सॉस तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 500 से अधिक बोतलें 50 से ज्यादा भरे हुए कार्टून और टोमेटो व ग्रीन चिली सॉस से भरे 4 ड्रम बरामद किए। मौके पर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया और पूरा माल जब्त कर लिया गया संचालक को नोटिस जारी किया गया है तथा सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

    • 16 Jun 2026 08:51 AM (IST)

      UP News Live Updates: Prayagraj में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

      Prayagraj: प्रयागराज में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में सोमवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर घर के बाहर पड़े खून से सने शवों पर पड़ी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तीनों मृतकों के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने किसी भारी हथियार से वार कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    • 16 Jun 2026 08:16 AM (IST)

      UP News Live Updates: आज शाम देखा जाएगा माहे मोहर्रम का चांद

      लखनऊ में आज शाम माहे मोहर्रम के चांद को देखने का इंतजार किया जाएगा। अगर चांद नजर आ गया तो कल से पहली मोहर्रम की शुरुआत मानी जाएगी और इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नया महीना शुरू हो जाएगा। वहीं अगर चांद दिखाई नहीं देता है तो गुरुवार से मोहर्रम का गम का महीना शुरू होगा। इस दौरान कर्बला के शहीदों की याद में शोक और मातम का सिलसिला आरंभ हो जाएगा।

    • 16 Jun 2026 08:14 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में सड़क किनारे मिले युवती के शव का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

      हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सड़क किनारे युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवती शिवानी की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने शिवानी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

    • 16 Jun 2026 08:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: Sant Kabir Nagar में प्रधान प्रतिनिधि पर फायरिंग की कोशिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

      संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में प्रधान प्रतिनिधि भीम राय पर फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के दौरान ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान केसी पांडे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान प्रतिनिधि भीम राय की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है।

    • 16 Jun 2026 08:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: Jhansi में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान

      झांसी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 92.20 लीटर कच्ची और देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 1200 किलो लहन भी नष्ट किया गया, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था। आबकारी विभाग ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

    • 16 Jun 2026 08:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli में यातायात प्रभारी समेत 6 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

      रायबरेली में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यातायात प्रभारी समेत छह चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही कोतवाली और विभिन्न थानों में लंबे समय से तैनात चर्चित सिपाहियों के भी तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  16 June 2026, 8:06 AM IST

Related News

Advertisement