UP Breaking News Live: यूपी में आज क्या हुआ बड़ा उलटफेर? सियासत से लेकर अपराध तक की हर हलचल पढ़ें बस एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 June 2026 , 10:40 AM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 30 Jun 2026 10:40 AM (IST)

      UP News Live Updates: होटल में युवती संग घिनौनी हरकत, दो गिरफ्तार

      उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ हुई घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगरा पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सोमवार को अपनी ओर से प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    • 30 Jun 2026 10:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: अयोध्या मुद्दे पर गरमाई राजनीति, प्रमोद कृष्णम बोले- SIT नहीं अब CBI जांच जरूरी

      राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ने वाले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर में चढ़ावा और दान चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए इसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल अयोध्या या उत्तर प्रदेश का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तीन अधिकारियों वाली विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे मामले की तह तक नहीं पहुंच सकती। इसलिए निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 30 Jun 2026 10:15 AM (IST)

      UP News Live Updates: सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया लंबा जाम

      रायबरेली मे ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिसका शव रख कर जाम लगाया गया है उसको एक दिन पहले जानबूझकर की गई दुर्घटना मे मार दिया गया है। मामला सलोन कोतवाली इलाके में रायबरेली प्रतापगढ़ हाईवे का है। यहां पूरे खमरिया गांव निवासी मेवालाल साईकिल से जा रहे थे तभी उनको बुलेट सवार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मे मेवालाल की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के प्रधान ने काम पर बुलाया था। मेवालाल ने इंकार किया तो प्रधान ने दुर्घटना मे मार देने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने प्रधान और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज करने के अलावा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। फिलहाल सलोन पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

    • 30 Jun 2026 10:13 AM (IST)

      शादी का झांसा देकर संबंध, दारोगा पर दर्ज हुआ केस

      प्रतापगढ़ में एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का मामला दर्ज हुआ है। गौतम बुद्ध नगर की महिला की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरोप है कि भदोही में तैनाती के दौरान परिचय हुआ था। एसपी ने दारोगा अर्जुन सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

    • 30 Jun 2026 10:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिन निकलते ही मौत का तांडव, एक झटके में बिछ गईं 4 लाशें, 65 लोग

      यमुना एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से नोएडा आ रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

      मथुरा में तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार

      मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-112 के पास हुआ, जहां लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    • 30 Jun 2026 09:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: साहिबाबाद मंडी में अवैध वसूली पर दुकानदारों का बड़ा विरोध

      गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी में नया विवाद सामने आया है। दुकानदारों ने मंडी सचिव पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैसे नहीं देने पर 25 साल पुरानी दुकानें हटाई गईं, जिससे करीब 200 परिवारों की आजीविका पर संकट गहरा गया है।

    • 30 Jun 2026 09:38 AM (IST)

      UP News Live Updates: रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद

      रामलला के दर्शन करने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या पुलिस ने देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की कायरता बताया है, वहीं अजय राय की पत्नी ने सरकार को अधर्मी करार दिया। पढ़ें पूरी खबर

    • 30 Jun 2026 08:25 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद में जिससे किया अंधा प्यार, उसने ही सुलाया मौत की नींद

      गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में 28 वर्षीय जाकिर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। महिला ने दावा किया कि उसने यह कदम अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर उठाया।

    • 30 Jun 2026 08:24 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

      पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सोमवार की रात पुलिस विभाग में काफी फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 69 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। एकौना के थानेदार अजय कुमार पांडेय को डायल-112 में तैनाती मिली है। वहीं खुंखदू , भटनी व खामपार के थानेदार संतोष कुमार , पंकज गुप्ता व प्रदीप कुमार अस्थाना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ बलराम सिंह को खामपार का थानेदार बनाया गया है। गौरीबाजार थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार को ईमानदारी की सजा मिली है। उन्हें अपराध शाखा में भेजा गया है। मृत्युंजय कुमार को भटनी और विकास नाथ को मईल की जिम्मेदारी मिली है।

    • 30 Jun 2026 08:23 AM (IST)

      UP News Live Updates: हापुड़ में जमीनी विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

      उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और सनसनी फैल गई है।

Location :  Lucknow

Published :  30 June 2026, 8:21 AM IST