हिंदी
यूपी के हर जिले की बड़ी खबरें (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना बताया। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर शुरुआती दावा कोचिंग सेंटर में आग लगने का था, लेकिन पुलिस ने इसे गलत बताया। अधिकारियों के अनुसार भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और ऊपर गेमिंग जोन संचालित था। अचानक लगी आग से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया।
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को KGMU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां चार घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। प्रशासन ने उपचार के लिए विशेष व्यवस्था कर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है।
रुद्रपुर-देवरिया, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिता के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना अध्यक्ष सत्यानंद पांडे के नेतृत्व में आज सातवें दिन भी जारी रहा। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के कारगुज़ारियों से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने कहा की जब तक तहसील प्रशासन अपने रवैये में सुधार नहीं करता और लिखित आश्वासन नहीं देता है। तब तक यह धरना जारी रहेगा और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा।
देवरिया में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा और नगर पंचायत कछवा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दूषित पेयजल, जर्जर सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और पेयजल संकट जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। सपा नेताओं ने जनहित को देखते हुए समस्याओं के जल्द निस्तारण की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें, वहीं सपा पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फेल कानून व्यवस्था को लेकर बिजली, पानी, फर्जी एनकाउंटर हो रहें हैं, उत्तर प्रदेश कि व्यवस्था चरमरा गई है
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कई लोगों के अंदर फंसे होने और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर जिले में किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया। इस दौरान उन्होंने थानों और पुलिस चौकियों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चौधरी नवीन राठी ने बताया कि जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में किसानों ने पुलिसकर्मियों पर शिकायतों के निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि इन शिकायतों से संबंधित कुछ साक्ष्य भी एसएसपी को सौंपे गए हैं।
एटा पुलिस ने 13 जून को अरुणानगर क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में छीनी गई सोने की चेन, 4250 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम इलाहावास टोला फौजदारजोत स्थित बुद्ध-अम्बेडकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फेंसिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की अंगुलियां टूटने की घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में परिसर की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर फेंसिंग का कार्य प्रारंभ कराया गया है।
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मडई पूर्वा गांव में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से आहत पति ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। वह निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक से सामुदायिक शौचालय में कार्यरत महिलाओं के मानदेय भुगतान को लेकर नाराजगी सामने आई है। समूह की अध्यक्ष संगीता मदेसिया के नेतृत्व में केयरटेकर महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
देवरिया में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
एटा के जलेसर-हाथरस मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर गिरे शिक्षक हरेश (30) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पुन्हेरा में जमीनी विवाद के दौरान किसान अमर सिंह की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बड़े भाई के पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है।
देवरिया से बड़ी खबर है। भोजपुर, बिहार के निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी एनकाउंटर में हुई मौत के मामले को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। देवरिया में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में सीबीआई या न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच, मृतक को शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नाना-धेवता गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान 14 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई, जबकि नाना का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
समाजसेवी नागेंद्र दुबे ने भरत भूषण तिवारी को लेकर कहा कि गंगा कटान पीड़ितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
एटा दीवानी न्यायालय गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सतर्क सुरक्षा कर्मियों की कार्रवाई से संभावित खतरा टल गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। न्यायालय परिसर में हथियार मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई।
एटा में कासगंज रोड कट के पास रोडवेज बस और कंटेनर की टक्कर में बस चालक पुष्पेंद्र सिंह (45) की मौत हो गई। हादसा कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। गंभीर रूप से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मैनपुरी। जनपद के ग्राम नगला बृजा, पोस्ट गंगासी, तहसील मैनपुरी निवासी भारतीय सेना के जवान प्रवीन यादव ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सेना में तैनात प्रवीन यादव वर्तमान में श्रीनगर बॉर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रवीन यादव ने बताया कि उनकी भूमि ग्राम गरवाई, तहसील एवं जनपद मैनपुरी में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सर्ववीर पुत्र जगवीर द्वारा उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।
फर्रुखाबाद। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा त्यौरी-अचरा मार्ग पर हुआ, जहां ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमवलिया ग में एक विवाहिता की अभी हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि रविवार की सुबह जब घर से अर्थी निकली तो लोगों का कलेजा ही कांप उठा। नवविवाहिता का शव उसके कमरे में छत की कुंडी से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कानपुर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक युवक रोहित अपने जन्मदिन पर केक काटने के बाद घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई। अगले ही दिन गांव के पास उसका शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया।
रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई और दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। पिकअप में सवार चार लोग बुरी तरह झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग के बीच घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बड़ा हादसा बन गई। द्वारचार रस्म के समय लाइसेंसी बंदूक से चली गोली की चपेट में पांच लोग आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां धीरज निषाद (55) की मौत हो गई। चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में फायरिंग का आरोप शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर लगा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बांसगांव थाना क्षेत्र ग्राम सभा बलुआ में रविवार की देर रात एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में हंसी-खुशी और अपनों का साथ था, वहीं कुछ ही पलों में चीख-पुकार और मातम का सन्नाटा पसर गया। पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक 16 वर्षीय किशोर पर अपने ही बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय मासूम भ
यमुना एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक राजेश चौधरी की सुरक्षा में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी को गलत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दारोगा राजेंद्र सिंह की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक दारोगा की विधायक सुरक्षा ड्यूटी का यह पहला दिन था और वह अगले महीने रिटायर्ड होने वाले थे।
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बलुआ गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक नाबालिग ने संपत्ति विवाद में बड़े भाई, भाभी और ढाई साल के भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लम्हैटा में बारात के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान धीरज केवट (50) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बारात में आए सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी की लाइसेंसी सिंगल बैरल गन से कथित तौर पर अचानक फायर हो गया। गोली लगने से पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ में रविवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। आरोप है कि 16 वर्षीय किशोर ने अपने बड़े भाई अमित गुप्ता, भाभी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय भतीजे रेयांश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब तीनों घर में सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
बुलंदशहर के खुर्जा में पुराना जीटी रोड स्थित एक स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
बहराइच के दरगाह क्षेत्र में युवती को भगाने के आरोप को लेकर तनाव का माहौल बन गया। आरोपित युवक के घर पर कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो दिन से लापता युवक-युवती को बरामद कर लिया है। युवती सुरक्षित है, जबकि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
उत्तर प्रदेश में मानसून में देरी के कारण भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी समेत 39 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए कब मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत। यहां पढ़ें पूरी खबर
Location : Lucknow/New Delhi:
Published : 22 June 2026, 8:01 AM IST